Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में हिंसा, दो लोगों की मौ’त, हालात तनावपूर्ण
    देश

    असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में हिंसा, दो लोगों की मौ’त, हालात तनावपूर्ण

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हिंसक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के खेरोनी इलाके में जारी हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने की है। उन्होंने कहा कि हालात को काबू में रखने के लिए बुधवार को इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

    हिंसा की शुरुआत सोमवार को हुई थी, जब कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के चीफ एग्जीक्यूटिव मेंबर और वरिष्ठ बीजेपी नेता तुलीराम रोंगहांग के डोंगकामोका स्थित घर में आग लगा दी गई। इसके बाद से जिले में तनाव बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें पुलिस पर पत्थर फेंके गए। इस दौरान कम से कम 38 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल है। वहीं, दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

    डीजीपी हरमीत सिंह ने बताया कि हालात शांत करने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है, लेकिन हिंसा के कारण स्थिति बिगड़ गई। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और शांति बहाल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने 22 दिसंबर से बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा रैलियों, जुलूस, हथियार ले जाने, पटाखे जलाने और भड़काऊ भाषणों पर भी रोक लगाई गई है।

    Also Read :शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में हलचल

    Assam; two people killed situation remains tense. Violence erupts in West Karbi Anglong असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में हिंसा दो लोगों की मौत हालात तनावपूर्ण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में हलचल
    Next Article निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट से मजदूर का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    क्राइम

    बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए को बड़ी सफलता, चार लाख के इनामी फरार आरोपी उम्मर फारूक को केरल से किया गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Latest Posts

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.