Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा से सटे गांव खाली कराए गए, देशभर में हाई अलर्ट
    ट्रेंडिंग

    जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा से सटे गांव खाली कराए गए, देशभर में हाई अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान की सीमा से सटे गांवों को खाली कराया जा रहा है. प्रशासन ने बॉर्डर से 20 किलोमीटर के दायरे में बसे गांवों में एहतियातन खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

    इस गंभीर स्थिति के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की. रक्षा मंत्रालय की इस बैठक में भारत की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई.

    उधर, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में BSF जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आतंकियों को मार गिराया है. मिली जानकारी के अनुसार इलाके में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

    गौरतलब है कि गुरुवार रात पाकिस्तान ने एक साथ जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के 11 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए. इन हमलों में पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया. हालांकि, भारत के अत्याधुनिक डिफेंस सिस्टम S-400 ने इन हमलों को विफल कर दिया.

    भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए हैं. इसके अलावा पठानकोट के पास एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को गिराए जाने की भी खबर है, लेकिन इस पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    Also Read : भारत-पाक तनाव पर भड़के सहवाग, बोले- ‘पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा…’

    administration army Border border area border tension displacement Emergency India India-Pakistan border Jaisalmer Pakistan Pakistan border Precautionary Measures Rajasthan relief efforts Safety Measures Security Tension villagers villages evacuated आपातकाल एहतियात गांव खाली ग्रामीण जैसलमेर तनाव पाकिस्तान पाकिस्तान सीमा प्रशासन बॉर्डर भारत भारत-पाक सीमा राजस्थान राहत कार्य विस्थापन सीमा सीमा तनाव सुरक्षा सुरक्षा उपाय सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-पाक तनाव पर भड़के सहवाग, बोले- ‘पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा…’
    Next Article ICAI ने CA फाइनल, इंटरमीडिएट और PQC परीक्षाएं की स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.