Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ में रावण दहन रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, एसपी खुद घटनास्थल पर कर रहे कैंप
    झारखंड

    रामगढ़ में रावण दहन रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, एसपी खुद घटनास्थल पर कर रहे कैंप

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना के कतारी टोला में रावण दहन कार्यक्रम को रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिसमें मुख्यालय डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है. एसपी खुद सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

    जानकारी के अनुसार रजरप्पा पुलिस डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में आर्केस्ट्रा की सूचना पर दुलमी से लौट रही थी. इसी दौरान पता चला कि बड़कीपोना कतारी टोला में रावण दहन की तैयारी चल रही है. जिसके बाद डीएसपी और रजरप्पा थाना पुलिस ने वहां आयोजकों को सरकारी गाइड लाइन का हवाला देकर रावण दहन रोकने की बात कही. जिस पर आयोजक और ग्रामीण भड़क गए और विरोध करने लगे. कार्यक्रम स्थल पर पुलिस से बहस होने के दौरान आयोजकों द्वारा लाइट ऑफ कर दिया गया. देखते ही देखते बहस से बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इसके बाद अचानक आयोजक और ग्रामीणों ने पत्थर, लाठी, डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया. इससे वहां भगदड़ मच गई. पुलिस को खदेड़ने का प्रयास भी किया गया. इस दौरान एक 9 एमएम की मैगजीन तीन गोलियों सहित खो गई है.

    घटना में बुरी तरह घायल रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सरकार जानकारी के अनुसार रजरप्पा पुलिस डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में आर्केस्ट्रा की सूचना पर दुलमी से लौट रही थी. इसी दौरान पता चला कि बड़कीपोना कतारी टोला में रावण दहन की तैयारी चल रही है. जिसके बाद डीएसपी और रजरप्पा थाना पुलिस ने वहां आयोजकों को सरकारी गाइड लाइन का हवाला देकर रावण दहन रोकने की बात कही. जिस पर आयोजक और ग्रामीण भड़क गए और विरोध करने लगे. कार्यक्रम स्थल पर पुलिस से बहस होने के दौरान आयोजकों द्वारा लाइट ऑफ कर दिया गया. देखते ही देखते बहस से बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इसके बाद अचानक आयोजक और ग्रामीणों ने पत्थर, लाठी, डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया. इससे वहां भगदड़ मच गई. पुलिस को खदेड़ने का प्रयास भी किया गया. इस दौरान एक 9 एमएम की मैगजीन तीन गोलियों सहित खो गई है.

    के गाइडलाइन का हवाला दिया गया. शांति समिति में जो बात रखी गई थी उसे जैसे ही आयोजकों को बताया गया, वैसे ही आयोजक और ग्रामीण उग्र हो गए और हम लोगों पर हमला बोल दिया. हमलोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन फायदा नहीं हुआ. बल्कि ग्रामीण उग्र हो गए. लाठी, पत्थर से हमलोगों पर हमला कर दिया.डीएसपी मुख्यालय संजीव मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दुलमी में आर्केस्ट्रा हो रही है. वहां से लौटने के दौरान बड़की पोना में लोगों की भीड़ देख रुके तो पता चला कि यहां पर रावण दहन किया जा रहा है. जिसपर उन्होंने वहां के लोगों से पूछा कि इसकी परमिशन उन्हें मिली है क्या. इतने में ही लोग उग्र हो गए और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला बोल दिया. बड़कीपोना में ग्रामीणों से हुई झड़प के बाद घायल मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा और इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों से एसडीओ जावेद हुसैन ने मिलकर उनका हाल जाना. साथ ही बताया कि घटना में संलिप्त एक-एक लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.घटना की जानकारी होने के तुरंत बाद एसपी प्रभात कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने खुद कमान संभालते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया. पूरे गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों से घरों में रहने की अपील की गई. साथ ही साथ गांव में घटना में शामिल ग्रामीणों और आयोजकों को चिन्हित करने में जुट गई है. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस गांव के घर-घर जाकर भी पूछताछ कर रही है. देर रात तक गांव में तनाव का माहौल है. पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया गया है. कई थानों की फोर्स वहां कैंप कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऔरंगाबाद में B.A की छात्रा से गैंगरेप, कार से अगवा करके बेहोश कर किया रेप
    Next Article धनबाद में महिला के ऊपर हाथी ने किया हमला, झटका देकर शरीर से हाथ को अलग कर दिया

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.