Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधायक मद से बने शौचालय का नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया उद्घाटन, दूर होंगी लोगों की परेशानी
    झारखंड

    विधायक मद से बने शौचालय का नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया उद्घाटन, दूर होंगी लोगों की परेशानी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड के राजाबासा पंचायत में विधायक मद से निर्मित शौचालय का उद्घाटन किया गया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. विधायक द्वारा अपने मद से शौचालय का निर्माण कराए जाने पर ग्रामीणों ने कहा कि इस जगह पर शौचालय का निर्माण होने से बहुत ही सुविधा होगी. विशेष कर महिलाओं को विषम परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा. सभी ग्रामवासियों ने विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि क्षेत्र में विकास व ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्रमुखता है. क्षेत्र में जो भी समस्या हैं, उनके समाधान के लिए क्षेत्र की आम जनता के लिए उनका द्वार 24 घंटे खुला हुआ है. साथ ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी इसके लिए तत्पर है. कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जितने भी गांव हैं, उनमें सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट हो और अपने समाज के विकास के लिए अपना सहयोग प्रदान करें.

    ‘कुछ आदिवासी नेता बीजेपी के तलवे चाट रहे’

    उन्होंने भाजपा के नए नए षड्यंत्रो के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अभी का समय बहुत ही विकट है. हम सभी को अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जागरूक होना होगा और भाजपा के लोगों को अपने उद्देश्यपूर्ति में विफल करना होगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने आदिवासियों को लड़ाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि अभी लोकसभा और उसके बाद विधानसभा का चुनाव होना है. इसलिए चुनावी लाभ के लिए लोगों को आपस में नफरत भरकर उनका वोट प्राप्त करना ही उनका उद्देश्य है. वहीं भाजपा के इस कार्य में कुछ आदिवासी नेता उनके तलवे चाट रहे है और जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है. ऐसे में हम सभी उक्त नेताओं से सतर्क रहकर आपसी एकता को मजबूत कर भाजपा व उनके सहयोगियों को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को सामूहिक रूप से वोट देने और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करना है. इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. वहीं महिलाओं ने पारम्परिक तरीकों से नाच-गान कर अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, टी टाँगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, जिला उपाध्यक्ष फ्रांसिस बिलुंग, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक जमीर अहमद, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि जॉनसन डांग, जिला सचिव अल्पसंख्यक जमीर हसन, रॉयन डांग, सुकवन जोजो, उज्ज्वल सुरीन, प्रचारक एनम सुरीन, प्रचारक प्रभु सहाय जोजो, उप प्रमुख जोर्जिना समद, सचिव नमन समद, टी टाँगर प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो वाहिद, शाहबाज अली, मतियस कंडुलना, जेरोम समद, प्रदीप समद सहित सैकड़ों की संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे.

    ये भी पढ़ें: ब्लास्टिंग का विरोध कर रहे थे ग्रामीण, सीआईएसएफ के जवान ने तानी पिस्तौल

    आज की खबर करंट न्यूज कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड ठेठईटांगर प्रखंड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार राजाबासा पंचायत लेटेस्ट न्यूज विधानसभा चुनाव शौचालय सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने पीवीटीजी लाभुकों से किया परस्पर संवाद, कहा-इस साल अपने नए पक्के घर में मनाएंगे दीपावली
    Next Article अवैध खनन घोटाला : ईडी की खोज ने डाला मधुर रिश्ते पर हाथ, अब मामला उजागर होने की संभावना!

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.