Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»27 उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन, किसी ने नाम नहीं लिया वापस
    झारखंड

    27 उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन, किसी ने नाम नहीं लिया वापस

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें उन्होंने बताया कि कुल 33 लोगों ने रांची से नामांकन किया था. जिसमें से 27 कैंडिडेट्स के कागजात सही पाए गए थे. उन सभी को सिंबल का वितरण किया गया. 27 कैंडिडेट स्क्रूटनी में सही पाए गए थे. जबकि 6 कैंडिडेट्स के नामांकन में त्रुटियां पाई गई थी. उनका नामांकन रिजेक्ट कर दिया गया. उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त दलों को भी जानकारी दी गई. वहीं उनके सिंबल रिजर्व रखे गए. बाद में उन्हें भी सिंबल आवंटित कर दिया गया. इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स को भी सिंबल की जानकारी दी गई.

    उम्मीदवारों के नाम एवं आवंटित चुनाव चिन्ह

    1. मनोज कुमार
    बहुजन समाज पार्टी
    चुनाव चिन्ह – हाथी

    2. यशस्विनी सहाय
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    चुनाव चिन्ह – हाथ

    3. संजय सेठ
    भारतीय जनता पार्टी
    चुनाव चिन्ह – कमल

    4. धनंजय भगत ‘गांधी’
    मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल
    चुनाव चिन्ह- आदमी या पाल युक्त नौका

    5. धर्मेंद्र तिवारी
    भारतीय जनतंत्र मोर्चा
    चुनाव चिन्ह – गैस सिलेंडर

    6. निपु सिंह
    राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी
    चुनाव चिन्ह – तरबूज

    7. पंकज कुमार रवि
    पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
    चुनाव चिन्ह – फलों से युक्त टोकरी

    8. प्रवीण कच्छप
    सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी
    चुनाव चिन्ह – ऑटो रिक्शा

    9. बिनोद उरांव
    बहुजन मुक्ति पार्टी
    चुनाव चिन्ह -चारपाई

    10. बिरेंद्र नाथ मांझी
    अबुआ झारखंड पार्टी
    चुनाव चिन्ह – हीरा

    11. मिंटू पासवान
    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्यूनिस्ट)
    चुनाव चिन्ह – बैटरी टार्च

    12. रंजना गिरि
    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)
    चुनाव चिन्ह – सिलाई मशीन

    13. रामहरि गोप
    अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
    चुनाव चिन्ह – कोट

    14. श्याम बिहारी प्रजापति
    भागीदारी पार्टी
    चुनाव चिन्ह – हांडी

    15. सर्वेश्वरी साहू
    एकम सनातन भारत दल
    चुनाव चिन्ह – त्रिभुज

    16. सोमा सिंह
    जय महाभारत पार्टी
    चुनाव चिन्ह- बांसुरी

    17. हरिनाथ साहू,
    लोक अधिकार पार्टी
    चुनाव चिन्ह- सेब

    18. हेमंती देवी
    समता पार्टी
    चुनाव चिन्ह – बल्लेबाज

    19. अरसद अयूब
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – कैंची

    20. अंजनी पांडे
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – अलमीरा

    21. ऐनुल अंसारी
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – ट्रक

    22. कामेश्वर प्रसाद साव
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – कम्प्यूटर

    23. कोलेश्वर महतो
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – गैस चूल्हा

    24. देवेंद्र नाथ महतो
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – हेलमेट

    25. प्रबीण चन्द्र महतो
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – बाल्टी

    26. मनोरंजन भट्टाचार्य
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – ब्लैक बोर्ड

    27. संतोष कुमार जायसवाल
    निर्दलीय
    चुनाव चिन्ह – गन्ना किसान

    2443 नये बैलेट यूनिट का रैन्डमाइजेशन

    बताया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2443 नये बैलेट यूनिट का पूरक रैन्डमाइजेशन भी उम्मीदवारों की उपस्थिति में संपादित करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि चौथे चरण के मतदान में खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रांची जिला के विभिन्न मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से 12 मई 2024 को किया जायेगा. इसके लिए संबंधित कोषांगों द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

    अब तक 117 एफआईआर दर्ज

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शराब ड्रग्स एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. चंदन सिन्हा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 117 एफआईआर दर्ज किये गये हैं, 15 करोड़ से ज्यादा मूल्य की जब्ती की गयी है और 1500 आपराधिक प्रवृति के लोगों को बॉन्ड डाउन किया गया है. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में जरूरत अनुसार पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

    उम्मीदवार चुनाव चिन्ह निर्वाची पदाधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचितरंजन स्टेशन पर आरपीएफ ने बरामद किया बियर का केन, बिहार सप्लाई करने की थी प्लानिंग
    Next Article 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न किया गया आवंटित, 3 का नामांकन रद्द

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.