Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का उलिहातू दौरा तय, भगवान बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    झारखंड

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का उलिहातू दौरा तय, भगवान बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीपी राधाकृष्णन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Khunti : देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह करीब 11:40 बजे वहां पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान वे बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके वंशजों से मुलाकात भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे सीधे रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। 

    दौरा इसलिए भी खास

    यह दौरा खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला उलिहातू दौरा होगा। इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल रहते हुए भी यहां आ चुके हैं, इसलिए इस दौरे को प्रतीकात्मक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

    प्रशासन अलर्ट मोड में, तैयारियां तेज

    उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उलिहातू के कंट्रापीढ़ी क्षेत्र और खूंटी में आईओसीएल डिपो के पीछे अस्थायी हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

    पहले भी बन चुका है हेलीपैड

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान भी इसी इलाके में अस्थायी हेलीपैड बनाए गए थे। इस बार भी उसी तर्ज पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।

    अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण

    अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी ने दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि उलिहातू में उपराष्ट्रपति का करीब एक घंटे का कार्यक्रम तय है। बुधवार को एसडीओ दीपेश कुमारी, डीएसपी वरुण रजक और खूंटी थाना पुलिस ने हेलीपैड और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

    सुरक्षा और व्यवस्था पर खास फोकस

    पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि दौरा पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न हो।

    स्थानीय लोगों में उत्साह

    उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है। बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर देश के उपराष्ट्रपति का आना इस इलाके के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

    Also Read : पाकुड़ में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर सख्ती, तय रूट से ही निकलेगा जुलूस, डीजे पर रोक
    administration preparation Birsa Munda birthplace Birsa Munda Tribute helipad construction Jharkhand news Jharkhand Politics Khunti News Latest news News Samvad Today News Trending News Ulihatu visit Vice President CP Radhakrishnan Vice President program
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर सख्ती, तय रूट से ही निकलेगा जुलूस, डीजे पर रोक
    Next Article रांची जू में खुशियों की दहाड़, 4 महीने की शेरनी बनी नयी स्टार

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.