Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»न्यूयॉर्क की अदालत में पेश हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, सभी आरोपों से किया इनकार
    Uncategorized

    न्यूयॉर्क की अदालत में पेश हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, सभी आरोपों से किया इनकार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मादुरो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में मादुरो ने अपने ऊपर लगे ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पहली सुनवाई के दौरान मादुरो ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है और उन्हें जबरन अगवा किया गया है। उन्होंने अदालत में कहा कि वह कोई अपराधी नहीं हैं और अब भी वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं। मादुरो के वकीलों ने अमेरिकी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और इसे “सैन्य अपहरण” करार दिया।

    17 मार्च को अगली सुनवाई

    अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को तय की है। मादुरो के वकील अमेरिकी अदालत के अधिकार क्षेत्र को भी चुनौती देने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी एजेंसियों ने विदेशी धरती पर अवैध कार्रवाई कर गिरफ्तारी की है। अमेरिकी ड्रग एजेंसी की टीम मादुरो को हेलिकॉप्टर से न्यूयॉर्क लाई। हेलिकॉप्टर से उतरते ही उन्हें सीधे एक वैन में बैठाकर अदालत पहुंचाया गया। सुनवाई के दौरान मादुरो के पैरों में बेड़ियां लगी थीं।

    गंभीर आरोपों का सामना

    मादुरो की पत्नी सीलिया फ्लोरेस भी अदालत में मौजूद रहीं। उन्होंने खुद को वेनेजुएला की प्रथम महिला बताया और सभी आरोपों से इनकार किया। उनके चेहरे पर चोट के निशान और पट्टी बंधी हुई थी। दोनों एक ही मेज पर बैठे थे और अनुवाद सुनने के लिए हेडफोन लगाए हुए थे। अमेरिकी अभियोजन पक्ष का आरोप है कि मादुरो और उनके सहयोगियों ने नशा तस्करों और आतंकी गिरोहों के साथ मिलकर अमेरिका में कोकीन भेजने की साजिश रची। मादुरो पर अवैध हथियार रखने का भी आरोप है। चार्जशीट में उनके बेटे, वेनेजुएला के गृह मंत्री और एक कुख्यात गैंग के सरगना का नाम भी शामिल है।

    अदालत के बाहर प्रदर्शन

    सुनवाई के दौरान मैनहैटन की फेडरल कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। कुछ लोगों ने अमेरिकी कार्रवाई का विरोध किया, जबकि मादुरो विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। इधर, वेनेजुएला की राजधानी कराकस में सोमवार शाम अचानक गोलियों और एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। बाद में बताया गया कि यह सुरक्षा बलों के बीच गलतफहमी के कारण हुआ। व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस घटना में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

    2 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी

    मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया है। सरकार ने पुलिस को आदेश दिया है कि अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। जानकारी के मुताबिक, 2 जनवरी की रात अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला में कार्रवाई कर मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया। मादुरो ने ड्रग तस्करी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

    Also Read : NEET UG 2026 : NTA की बड़ी सलाह, फॉर्म भरने से पहले अपडेट कर लें ये दस्तावेज

    Venezuelan President Maduro appeared in a New York court and denied all charges. न्यूयॉर्क की अदालत में पेश हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो सभी आरोपों से किया इनकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रियो भट्टाचार्य का आरोप: बीजेपी नेताओं को पेसा कानून से पेट में दर्द
    Next Article DMRC क्वार्टर में लगी भीषण आ’ग, पति-पत्नी और बेटी की जलकर मौ’त

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.