Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना संकट काल: महंगी हुई सब्जियां, 25 से 200% तक बढ़ा दाम
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना संकट काल: महंगी हुई सब्जियां, 25 से 200% तक बढ़ा दाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोरोना महामारी के संकट काल में अब खाने-पीने की चीजें भी महंगी होने लगी हैं। खासतौर से सब्जियों के दाम में बीते एक महीने में जोरदार इजाफा हुआ है। तमाम सब्जियों के खुदरा दाम में 25 फीसदी से 200 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

    टमाटर के दाम में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। सब्जी कारोबारी बताते हैं कि बरसात में फसल खराब होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

    आजादपुर कृषि उपज विपणन समिति(एपीएमसी) के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने आईएएनएस को बताया कि बरसात के सीजन में आवक कम होने से ज्यादातर हरी सब्जियों की कीमतों में बीते एक महीने में वृद्धि दर्ज की गई है। खान के मुताबिक, डीजल की महंगाई के चलते भी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, “सब्जी कारोबारी बताते हैं कि डीजल महंगा होने से सब्जियों की ढुलाई का खर्च बढ़ गया है।”

    हालांकि ग्रेटर नोएडा के खुदरा सब्जी विक्रेता मुनेंद्र को अपने खेतों से दुकानों तक सब्जी लाने में ढुलाई का कोई खर्च वहन नहीं करना पड़ता है, लेकिन वह भी पहले के मुकाबले अब ऊंचे दाम पर सब्जी बेचता है। मुनेंद्र ने अपनी दुकान से महज एक किलोमीटर की दूरी पर कुछ बिगहे जमीन पट्टा पर लेकर उसमें बैगन, लौकी, करेला, भिंडी, खीरा आदि सब्जियों की खेती की है।

    मुनेंद्र ने बताया कि बरसात का सीजन शुरू होने पर आमतौर पर फसल खराब होने लगती है, जिससे उपज कम होती है। यही कारण है कि सब्जियों की कीमतें बढ़ रही है।

    ओखला मंडी के आढ़ती विजय अहूजा ने बताया कि बरसात के सीजन में हर साल सब्जियों की आवक कम हो जाती है जिससे कीमतों में तेजी रहती है।

    दिल्ली-एनसीआर में एक महीने में कितनी महंगी हुई सब्जियां

    जून के पहले हफ्ते में खुदरा दाम (रुपये प्रति किलो)

    आलू-20-25

    गोभी-30-40

    टमाटर-20-30

    प्याज-20-25

    लौकी/घिया-20

    भिंडी-20

    खीरा-20

    कद्दू-10-15

    बैगन-20

    शिमला मिर्च-60

    तोरई-20

    कैरला-15-20

    जुलाई के पहले हफ्ते में खुदरा दाम (रुपये प्रति किलो)

    आलू-30-35

    गोभी-60-80

    टमाटर-60-80

    प्याज-25-30

    लौकी/घिया-30

    भिंडी-30-40

    खीरा-50

    कद्दू-20-30

    बैगन-40

    शिमला मिर्च-80

    तोरई-40

    करैला-30

    आजादपुर मंडी में को सब्जियों का औसत थोक भाव यानी मॉडल रेट (रुपये प्रति किलो)

    5 जून के दाम

    आलू-15.25

    गोभी-14.75

    टमाटर-2.75

    प्याज-6

    लौकी/घिया-10

    भिंडी-14

    खीरा-11

    कद्दू-12

    बैगन-15.75

    शिमला मिर्च-10.25

    तोरई-10.50

    4 जुलाई के दाम

    आलू-16.15

    गोभी-36

    टमाटर-29

    प्याज-9.50

    लौकी/घिया-12

    भिंडी-16.50

    खीरा-12.75

    कद्दू-12

    बैगन-15

    शिमला मिर्च-16.50

    तोरई-10

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 5 जुलाई को मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
    Next Article कुख्यात नक्सली मोहन मारा गया वर्चस्व की लड़ाई में, टीपीसी के पहाड़ी जी ने ली हत्या की जिम्मेवारी

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.