Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ विभिन्न हिंदु संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, आतंकवादियों का पुतला जलाया
    झारखंड

    रांची में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ विभिन्न हिंदु संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, आतंकवादियों का पुतला जलाया

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जम्मू कश्मीर में हो रही आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल ने शनिवार को पूरे देश सहित रांची में भी पुतला दहनकर विरोध-प्रदर्शन किया. राजधानी के बूटी मोड़ चौराहे पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

    विश्व हिंदु परिषद के महानगर अध्यक्ष कैलाश कुमार केसरी ने कहा कि जिस प्रकार से कश्मीर में हिंदुओं के खिलाफ आतंकवाद आतंक मचा रहा है, उसकी हमारी संस्था घोर निंदा करती है. साथ ही हम सरकार से मांग करते हैं कि वैसे असामाजिक तत्व और देश विरोधी लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर कश्मीर में रह रहे हिंदुओं के सुरक्षा की गारंटी लें. राजधानी में पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदु परिषद के साथ बजरंग दल और मातृ शक्ति संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    वीएचपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज कुमार ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और कश्मीर में कोई भी घुसपैठ करने की कोशिश करेगा तो भारतवासी उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. इसी को लेकर केंद्र नेतृत्व के आह्वान पर राजधानी रांची के बूटी मोड़ चौराहे पर पुतला दहन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन से देश के दुश्मनों को यह चेतावनी देते हैं कि वह कश्मीर में हिंसात्मक घटनाओं को बंद करें नहीं तो पूरा भारत वर्ष करारा जवाब देगा.

    घाटी में आतंकी गतिविधि बढ़ी

    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंक की घटना बढ़ती जा रही है. पिछले कुछ दिनों से कश्मीरी पंडितों, सिखों और गैर कश्मीरी हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है. गुरुवार को आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में दो शिक्षकों को गोली मार दी. सुपिंदर सिक्ख समुदाय की थीं और दीपक चंद कश्मीरी पंडित थे. इससे पहले मंगलवार शाम आतंकियों ने केमिस्ट पंडित माखन लाल बिंदरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हाल में हुई घटनाओं से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर में 1990 जैसे हालात पैदा करने की साजिश कर रहे हैं, इसलिए अल्पसंख्यक कश्मीरी ब्राह्मण और सिक्खों को निशाना बनाया जा रहा है. आतंकवादियों ने 3 अक्टूबर को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन में स्थित कश्मीरी पंडितों की कुल देवी मां भार्गशिखा के मंदिर में भी तोड़-फोड़ की थी. आतंकियों ने देवी की प्रतीक शिला को खंडित कर दिया और मंदिर में आग लगाने की कोशिश की थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: आखिरकार गिरफ्तार हुआ मंत्री का बेटा आशीष, 12 घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.