अज्ञात वाहन ने दाे साइकिल सवार लाेगाें काे टक्कर मारी, माैत

चरही: तीन अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत तथा दो व्यक्ति घायल हो जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार जिन दो व्यक्ति की मौत हुई है, दोनों मजदूर हैं। वे साईकिल से कोयला बेचकर हजारीबाग से लौट रहे थे। दोनों चरही थाना क्षेत्र के कजरी सोनरा टोला निवासी मो. शमीम अंसारी (50 वर्ष ), और करीमगंज के मो. शमशेर अंसारी (40 वर्ष ) हैं। दोनों साइकिल से कोयला ढोने का काम करते हैं। दोनों व्यक्ति बोरिया कोयला को बेचकर हजारीबाग से घर वापस लौट रहे थे।

इसी बीच हजारीबाग की ओर आ रहे अज्ञात वाहन ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी घाटी के पास पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला। दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दोनों मृतकों के शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया।।