Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा में अनोखी पहल: “पंचायत कर गोईठ” से अब सीधे डीसी से जुड़ रहे हैं पंचायत प्रतिनिधि
    झारखंड

    लोहरदगा में अनोखी पहल: “पंचायत कर गोईठ” से अब सीधे डीसी से जुड़ रहे हैं पंचायत प्रतिनिधि

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोहरदगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा जिले के DC डॉ. कुमार ताराचंद ने जिला प्रशासन के कामकाज को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का नाम है “पंचायत कर गोईठ”, जिसमें हर सोमवार को जिले के सभी पंचायतों के मुखिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे उपायुक्त और प्रखंड व जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद करते हैं।

    इस संवाद में पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे डीसी के सामने रखते हैं। इसके बाद उपायुक्त तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है सरकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करना और लोगों की समस्याओं का तेज़ी से समाधान करना।

    समस्याओं का समाधान अब सीधे डीसी से

    पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इस पहल से पहले वे सिर्फ बीडीओ या सीओ तक ही अपनी बात रख पाते थे, लेकिन अब डीसी से सीधे बातचीत होने से न केवल उनकी बात सुनी जाती है, बल्कि उस पर त्वरित कार्रवाई भी होती है।

    इस पहल के तहत नल-जल योजना, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, साफ-सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति जैसे तमाम विषयों पर चर्चा की जाती है। उपायुक्त खुद विभागीय अधिकारियों के साथ इन समस्याओं की समीक्षा करते हैं और समाधान सुनिश्चित करते हैं।

    सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूकता

    उपायुक्त डॉ. ताराचंद केवल योजनाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डायन प्रथा, बाल विवाह और शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि ग्रामीण इलाकों में सामाजिक बदलाव लाया जा सके।

    जिले में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है। लोग इसे एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के रूप में देख रहे हैं, जिससे न सिर्फ प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि जनता का सरकारी तंत्र पर विश्वास भी मजबूत हुआ है।

    Also Read  : दिवाली से पहले पटाखों पर लगी रोक, इस जिले में प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    उपायुक्त कुमार ताराचंद उपायुक्त पहल ग्रामीण विकास जिला प्रशासन की पहल झारखंड पंचायत खबर झारखंड प्रशासन डायन प्रथा उन्मूलन नल जल योजना पंचायत कर गोईठ पंचायत प्रतिनिधि संवाद पंचायत संवाद कार्यक्रम पंचायत स्तर की समस्याएं प्रशासनिक पारदर्शिता बाल विवाह रोकथाम लोहरदगा जिला विकास लोहरदगा न्यूज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पहल शिक्षा जागरूकता सरकारी योजनाएं झारखंड सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिवाली से पहले पटाखों पर लगी रोक, इस जिले में प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश
    Next Article दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के साथ इन मूर्तियों को भी लाए घर, होगा जबरदस्त फायदा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.