Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»डाकघर में गड़बड़ी करने वाले निलंबित, सांसद के सवाल पर केंद्रीय मंत्री का जवाब
    झारखंड

    डाकघर में गड़बड़ी करने वाले निलंबित, सांसद के सवाल पर केंद्रीय मंत्री का जवाब

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: धुर्वा डाकघर में हुए वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में मुख्य अपराधी एनएएस का एजेंट है, जिसे राज्य सरकार के द्वारा नियुक्त किया गया था. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. डाक विभाग ने चार विभागीय कर्मचारियों को इस मामले में निलंबित किया है. ऐसे लोक शिकायत और दावों की जांच के लिए डाक विभाग ने व्यवस्था बनाई है, जहां शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है. यह जानकारी केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देबू सिंह चौहान ने लोकसभा में सांसद संजय सेठ के सवाल के जवाब में दी. सांसद ने लोकसभा में झारखंड में डाकघर के द्वारा खोले गए खातों, योजनाओं में जमा की गई धनराशि, डाकघर में हो रही वित्तीय गड़बड़ी से संबंधित मामले को लोकसभा में उठाया था.

    डाकघर में लोग दिखा रहे रूचि

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि झारखंड में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खाता खुलवाने और राशि जमा करने में लोगों ने रुचि दिखाई है. विभिन्न योजनाओं को लेकर झारखंड में बेहतर संचालन भी किया गया है. डाक विभाग के माध्यम से संचालित हो रही योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ने राज्य का जिलावार ब्यौरा भी उपलब्ध कराया है. जिसके तहत रांची में किसान विकास पत्र के तहत 240781, मासिक आय योजना के तहत 32629, महिला सम्मान बचत पत्र के तहत 2779, राष्ट्रीय बचत पत्र के तहत 279828, राष्ट्रीय बचत योजना के तहत 750 और लोक भविष्य निधि के तहत 11846 खाते खोले गए हैं. इसके अलावा आवर्ती जमा के तहत रांची जिले में 335438 खाते, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत 8116 खाते, डाकघर बचत खाता के तहत 155480 खाते, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 69352 खाते, सावधि जमा के तहत 72764 खाते खोले गए हैं.

    झारखंड में 34,595 करोड़ जमा

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन विभिन्न योजनाओं में झारखंड के लोगों ने डाकघर में 34595 करोड़ रुपए जमा किए हैं. जिन योजनाओं की राशि आमलोगों के द्वारा झारखंड के डाकघरों में जमा की गई है, उसमें किसान विकास पत्र में 9241 करोड़, मासिक आय योजना में 5711 करोड़, महिला सम्मान बचत पत्र में 105 करोड़, राष्ट्रीय बचत पत्र में 4860 करोड़, राष्ट्रीय बचत योजना में 28 करोड़, लोक भविष्य निधि में 1838 करोड़, आवर्ती जमा में 4458 करोड़, डाकघर बचत खाता में 3710 करोड़, सुकन्या समृद्धि योजना में 2540 करोड़, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 2104 करोड़ और सावधी जमा में 5040 करोड रुपए जमा किए गए हैं.

    लोगों को जागरूक होने की जरूरत

    सांसद संजय सेठ ने बताया कि मोदी सरकार की व्यवस्था के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है. यहीं वजह है कि सिर्फ झारखंड में इतने बड़े पैमाने पर लोगों ने डाकघर में खाते खुलवाए और उसमें राशि भी जमा की. वित्तीय धोखाधड़ी या गड़बड़ी की स्थिति में भारत सरकार ने कार्रवाई का भी प्रावधान किया है. परंतु आवश्यकता इस बात की भी है कि आम जनता जागरूक रहे.

    ये भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन के फूटओवर ब्रिज की रेलिंग भरभरा कर गिरी नीचे, एक की मौत  

    आज की खबर करंट न्यूज किसान विकास पत्र केंद्रीय मंत्री केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देबू सिंह चौहान जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डाक विभाग डाकघर डेली न्यूज ताजा खबर धुर्वा न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची राज्य सरकार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा वित्तीय धोखाधड़ी सांसद संजय सेठ सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता अभियान, 26.56 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
    Next Article मां ने ढाई महीने की बच्‍ची का रेता गला, अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही मासूम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.