Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मेट्रो स्टेशन के फूटओवर ब्रिज की रेलिंग भरभरा कर गिरी नीचे, एक की मौत  
    ट्रेंडिंग

    मेट्रो स्टेशन के फूटओवर ब्रिज की रेलिंग भरभरा कर गिरी नीचे, एक की मौत  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. घटना मेट्रो के पिंक रूट पर हुई है. जहां गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के फुटओवर ब्रिज की रेलिंग भरभरा कर सड़क के ऊपर गिर गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान ट्रैफिक चालू था. मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि दिल्ली मेट्रो का पिंक रूट नया बना है. ऐसे में मेट्रो स्टेशन के कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर सवाल खड़े होने लगे हैं. फिलहाल, पिंक लाइन पर गोकुलपुरी स्टेशन से मेट्रो ट्रेनों का परिचालन बहाल हो गया है. सिंगल लाइन से अप और डाउन, दोनों साइड की ट्रेनें निकाली जा रही हैं.

    कैसे क्या हुआ

    दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह तक सब कुछ सामान्य ही चल रहा था. दिन के करीब 11 बजे अचानक ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म की रेलिंग का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिरने लगा. उस दौरान सड़क पर ट्रैफिक भी था. फुटओवर ब्रिज से टूटने वाला हिस्सा एक रेलिंग थी, इससे अधिकतर मलबा सड़क के किनारे वाले हिस्से पर गिरा. इससे कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए.

     

    Country Delhi Gokulpuri johar live news Metro Railing Railing Accident गोकुलपुरी जोहार लाइव न्यूज़ दिल्ली देश मेट्रो रेलिंग रेलिंग हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला सम्मेलन में चौकीदारों के हक के लिए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
    Next Article सब इंस्पेक्टर की मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत, ब्रेन हेमरेज की आशंका  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.