Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्रीय गृह मंत्री ने लांच किया भारतपोल पोर्टल, जानें कैसे करता है काम?
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने लांच किया भारतपोल पोर्टल, जानें कैसे करता है काम?

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पोर्टल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को CBI के भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ किया है. इस पोर्टल का उद्देश्य देश में इंटरपोल के समान एक व्यवस्था स्थापित करना है. मिली जानकारी के अनुसार यह पोर्टल खास तौर पर साइबर क्राइम, वित्तीय अपराध, संगठित अपराध, मानव तस्करी और अंतरराष्ट्रीय अपराधों की जांच में तेजी लाने के लिए बनाया गया है. इसके माध्यम से रियल टाइम जानकारी प्राप्त करना भी संभव होगा.

    यह पोर्टल सीबीआई के अधीन कार्य करेगा, लेकिन इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि राज्यों की पुलिस भी वांछित अपराधियों या भगोड़ों से संबंधित इंटेलिजेंस इनपुट के लिए सीधे इंटरपोल से संपर्क कर सकेंगी. इसके अलावा, विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी भारतीय एजेंसियों से अपराधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए भारतपोल का उपयोग कर सकेंगी. इस प्रकार, यह पोर्टल अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सहायक साबित होगा.

    भारतपोल के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, ‘यह कदम हमारे देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अंतरराष्ट्रीय जांच कार्यों को एक नए दौर में प्रवेश कराएगा. पहले जहां इंटरपोल के साथ काम करने के लिए केवल एक ही एजेंसी थी, वहीं अब भारतपोल की शुरुआत के बाद हर राज्य की पुलिस और एजेंसियां आसानी से इंटरपोल से जुड़कर अपनी जांच की गति बढ़ा सकेंगी.’ उन्होंने बताया कि भारतपोल के प्रमुख पांच मॉड्यूल होंगे—कनेक्ट, नोटिस, रेफरेंस, ब्रॉडकास्ट और रिसोर्स, जिनके माध्यम से देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियां एक साझा मंच पर आ सकेंगी.

    अमित शाह ने कहा कि भारतपोल सीबीआई को एक उच्च तकनीकी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा, जिससे हमारी एजेंसियां दूसरे देशों की एजेंसियों को प्रमाण और दस्तावेज़ तेजी से भेज सकेंगी और उनसे जानकारी प्राप्त कर सकेंगी. भारतपोल अपराध नियंत्रण के लिए हमारे अधिकारियों के बीच त्वरित और प्रभावी संवाद स्थापित करेगा.

    Also Read: रांची पुलिस का ऐलान, इनका दो सुराग और पाओ 20 हजार पुरस्कार

    Also Read: नक्सली IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद, CM विष्णुदेव आज देंगे श्रद्धांजलि

    Also Read: बिहार, बंगाल से लेकर दिल्ली तक कांपी धरती, तिब्बत था भूकंप का केंद्र

    Also Read: Aaj Ka Rashifal, 07 January 2025 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

    Also Read: पटना में दो अपराधी ढेर, मुठभेड़ में दारोगा को लगी गोली

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथोड़ी देर में दिल्ली चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू होगी आज
    Next Article अब आजादी से पहले के भी सारे निबंधित अभिलेख होंगे डिजिटल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.