Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»थोड़ी देर में दिल्ली चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू होगी आज
    जोहार ब्रेकिंग

    थोड़ी देर में दिल्ली चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू होगी आज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान आज थोड़ी देर में ही होने वाला है. चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी.

    इस संबंध में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) सुबह बताया कि चुनावों की घोषणा करने के लिए दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है. 2020 में चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को की गई थी, मतदान 8 फरवरी को हुआ था और वोटों की गिनती 11 फरवरी को हुई थी.

    CEC Rajiv Kumar along with ECs Gyanesh Kumar & Dr. Sukhbir Sandhu to address a #PressConference at Vigyan Bhawan,New Delhi to announce the schedule of #DelhiLegislativeAssemblyElections2025

    🗓️ Today, 2 PM onwards

    Watch Live on : https://t.co/P1yG6oEmS5#DelhiElections2025 #ECI

    — Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025

    AAP लगाएगी हैट्रिक या सत्ता में होगा फेरबदल

    ECI की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) हैट्रिक बनाने की कोशिश करेगी, जिसने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटें जीती थीं. पिछली दो विधानसभाओं में सिंगल डिजिट पर रह गई भाजपा और 15 साल तक दिल्ली पर राज करने के बाद पूरी तरह से खत्म हो चुकी कांग्रेस, मौजूदा AAP के खिलाफ चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस और आप ने 2024 में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे.

    चुनावी तैयारियों में AAP सबसे आगे

    पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह और दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री आतिशी कांग्रेस की अलका लांबा और दक्षिण दिल्ली के पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कालकाजी सीट पर चुनाव लड़ेंगी. दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा तेजी से हो रही है. इस दौड़ में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है, जिसने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम सबसे पहले घोषित कर दिए हैं.

    कांग्रेस ने 3 तो भाजपा ने भी पहली सूची जारी की

    कांग्रेस ने भी तीन सूचियों में 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जबकि भाजपा ने शनिवार को अपनी पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम जारी किए. जहां एक ओर वोटरों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न घोषणाएं की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजी भी जोर-शोर से चल रही है.

    Also Read: झरिया के कौशलेंद्र ने जीते 12.5 लाख रुपये, कहां और कैसे… जानिये

    Aap AAP Candidates AAP उम्मीदवार Arvind kejriwal assembly elections Atish Bjp BJP Candidates Candidate Declaration Code of Conduct Congress Congress Candidates Delhi 2024 Delhi elections Election Commission of India Election Declaration Election Preparations Election Rhetoric political activities अरविंद केजरीवाल आचार संहिता आतिशी कांग्रेस कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव घोषणा चुनावी तैयारियां चुनावी बयानबाजी दिल्ली 2024 दिल्ली चुनाव प्रत्याशी घोषणा भाजपा भाजपा उम्मीदवार भारतीय चुनाव आयोग राजनीतिक गतिविधियां विधानसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझरिया के कौशलेंद्र ने जीते 12.5 लाख रुपये, कहां और कैसे… जानिये
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री ने लांच किया भारतपोल पोर्टल, जानें कैसे करता है काम?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.