Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 नवंबर को जमशेदपुर में करेंगे भव्य रोड शो
    झारखंड

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 नवंबर को जमशेदपुर में करेंगे भव्य रोड शो

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 नवंबर को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वह एक भव्य रोड शो करेंगे. साथ ही, वह पोटका विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे. अमित शाह का रोड शो पूर्वी जमशेदपुर और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में होगा, जहां भाजपा और NDA गठबंधन के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

    रोड शो की शुरुआत जुबिली पार्क से

    गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो जुबिली पार्क गेट से शुरू होगा और भालुबासा चौक तक चलेगा. रोड शो के दौरान, पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहु और जमशेदपुर पश्चिम से NDA के सहयोगी दल जेडीयू के उम्मीदवार सरयू राय का भी समर्थन किया जाएगा.

    भव्य स्वागत की तैयारी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने इस रोड शो और जनसभा की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की है. बुधवार को साकची में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रोड शो की भव्यता और सफलता के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की. इस बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि रोड शो के लिए प्रस्तावित सड़क मार्ग का जायजा लिया गया और विभिन्न जगहों पर स्वागत मंच तैयार किए जा रहे हैं. रोड शो के दौरान, विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्य, साथ ही भाजपा कार्यकर्ता पूरे मार्ग में अमित शाह का जोरदार स्वागत करेंगे. इसके अलावा, पूरे मार्ग को सजाने और पार्टी के झंडों से सजाने की योजना भी बनाई गई है.

    बैठक में प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, पश्चिम विस के प्रवासी आलोक चंद्र ठाकुर, आशुतोष राय सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद थे.

     

    9 नवंबर NDA गठबंधन आलोक चंद्र ठाकुर आशुतोष राय कार्यसमिति सदस्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ जनसभा जमशेदपुर पश्चिम जमशेदपुर भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा जुबिली पार्क धार्मिक संगठनों पार्टी कार्यकर्ता पूर्णिमा साहु पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पूर्वी जमशेदपुर पोटका विधानसभा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू भाजपा जमशेदपुर महानगर भाजपा प्रत्याशी भालुबासा चौक मीरा मुंडा रोड शो विधायक भावना बोहरा सजावट सरयू राय साकची सामाजिक संगठनों स्वागत मंच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी 10 नवंबर को रांची में करेंगे चुनावी रोड शो, बीजेपी ने शुरू की भव्य तैयारियां
    Next Article  जलेबी खाने से 40 से अधिक लोग हुए बीमार, जानें क्या है मामला 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.