Johar Live Desk : इंडिया और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सुबह के समय पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे भारतीय टीम शुरुआत से दबाव बनाने की कोशिश करेगी।
इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया की नजरें खिताब जीतने पर हैं। भारत अब तक 8 बार अंडर-19 एशिया कप जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक बार चैंपियन बना है। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, ऐसे में फाइनल में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान फरहान यूसुफ के हाथों में है। दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
Also Read : अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी


