Ranchi : झारखंड के सभी नौ नगर निगम क्षेत्रों में शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर विभागीय मंत्री को सहमति के लिए भेज दिया है। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन कानून में किए गए हालिया संशोधन के तहत उठाया जा रहा है।
राज्य के धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, चास, रांची, देवघर, मानगो, आदित्यपुर और मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्रों में यह प्राधिकरण आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करेगा। इसका उद्देश्य शहरी इलाकों में बाढ़, आगजनी, भूकंप, भवन दुर्घटना और अन्य आपदाओं से बेहतर तरीके से निपटना है।
प्रस्ताव के अनुसार, संबंधित नगर निगम के नगर आयुक्त शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष होंगे, जबकि उप विकास आयुक्त उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सदस्य के रूप में शामिल होंगे। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस पहल से शहरी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन को और मजबूत किया जाएगा।
Also Read : अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी


