Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में अनियंत्रित कार ने तीन वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, घटनास्थल पर मौत
    झारखंड

    जमशेदपुर में अनियंत्रित कार ने तीन वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, घटनास्थल पर मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर में गुरुवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि गोलमुरी गड्ढा स्कूल के समीप लगभग पांच बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क के किनार खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गुस्साए लोगों ने कार को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। कार के चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। मरने वाले बच्चे का नाम हदीब बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    घटना के बाद आक्रोशित हुए लोग
    मासूम बच्चे की मौत देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। कुछ लोग कार को आग के हवाले करने वाले थे। हालांकि दूसरे लोगों के समझाने के बाद लोगों ने वाहन में आग नहीं लगाई। वाहन को पत्थर व डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने आकर उसे ठोकर मार दी। हंगामा करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात फिर सामान्य कराया।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 22 दिसंबर तक, सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी
    Next Article लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, ग्रामीणो ने पांच घंटे किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.