Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»बकरी चराने के दौरान विवाद में कर दी थी चाचा की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार
    जामताड़ा

    बकरी चराने के दौरान विवाद में कर दी थी चाचा की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: मवेशी द्वारा सब्जी चरने के मामूली विवाद पर भतीजे ने ईंट से मारकर कर दी थी चाचा की हत्या. हत्या के बाद फरार चल रहे प्राथमिक आरोपी को जामताड़ा, कर्माटांड़ की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रमेश पुजहर हत्या के बाद फरार होकर देवघर जिला के सारवां थाना अंतर्गत सदानंदी गांव में छुपा हुआ था. बीते 2 जनवरी को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथनी को उक्त आरोपी के छुपे होने की सूचना मिली. इसके बाद टीम बनाकर पुलिस ने संबंधित स्थान पर छापामारी किया जहां से आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली.

    ईंट से चाचा के सर पर वार किया था 

    बुधवार को प्रसिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व चाचा और भतीजे में बकरी के सब्जी का फसल चढ़ जाने के कारण लड़ाई हुई थी. इसी दरमियान भतीजे ने ईंट से चाचा के सर पर वार किया जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद से आरोपी भतीजा फरार चल रहा था, जिसे हमारी टीम ने सूचना मिलने के बाद छापामारी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है. बताया कि यह घटना ग्राम हथियापाथर, थाना कर्माटांड़ जामताड़ा की है. छापामारी करने गए टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह कर्माटांड़ थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव, पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत पासवान, हवलदार अल्फ्रेड  टुडू सशस्त्र बल के जवान राजबल्लभ यादव सहित अन्य शामिल थे. आरोपी को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

    ये भी पढ़ें: प्रतिनिधियों के साथ धरने पर पहुंची गोमिया पंचायत प्रमुख, संतोष नायक को दिया समर्थन

    आज की खबर करंट न्यूज गिरफ्तार जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथनी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो ने किया एसपी प्रभात कुमार स्वागत, जन समस्याओं की दी जानकारी
    Next Article अदाणी टोटल गैस और शिगन ने मिलाया हाथ, डीकार्बोनाइजेशन में एक दूसरे को करेंगे सहयोग

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.