Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची विश्वविद्यलाय में ऑफलाइन होंगी यूजी, पीजी की परीक्षाएं,15 से 21 दिन पहले इसकी जानकारी दे दी जाएगी
    झारखंड

    रांची विश्वविद्यलाय में ऑफलाइन होंगी यूजी, पीजी की परीक्षाएं,15 से 21 दिन पहले इसकी जानकारी दे दी जाएगी

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची विश्वविद्यलाय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. कला विज्ञान और कॉमर्स से पोस्ट ग्रेजुएशन चौथे सेमेस्टर सत्र 2019-2021 और कला, विज्ञान व कॉमर्स में ग्रेजुएशन सत्र 2018-2021 की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी. रांची विश्वविद्यालय ने कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केंद्र के बारे में छात्रों को समय पर सूचित किया जाएगा.

    विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को कम से कम 15 से 21 दिन पहले इसकी जानकारी दे दी जाएगी. ताकि उन्हें तैयारी करने का समय मिल सके. रांची विश्वविद्यालय ने कहा है कि ऑफलाइन परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएगी. इसके मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.

    रांची विश्वविद्यालय में अभी पीजी सेमेस्टर- 4 का परीक्षा फार्म भरवाया जा रहा है. इसकी अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ाई गई है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रीतम कुमार ने परीक्षा विभाग के हवाले से दी है. हालांकि परीक्षाएं कब आयोजित होंगी, विश्वविद्यालय ने इस संबंध में कोई संकेत नहीं दिया है. लेकिन रांची विश्वविद्यालय के 14 अंगीभूत कॉलेजों के साथ-साथ 22 पीजी विभागों के यूजी और पीजी की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है.

    ऑफलाइन परीक्षा का हो रहा विरोध

    इस बीच यूजी और पीजी की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित करने का विरोध भी देखने को मिल रहा है. इसका विभिन्न छात्र संगठनों और छात्रों की ओर से विरोध किया जा रहा है. छात्र संगठन ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बता रहे हैं. हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ये परीक्षाएं यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार ही आयोजित की जा रही हैं.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: ईएमआई माफ कराने के नाम पर ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 27 सिमकार्ड और 13 एटीएम कार्ड बरामद
    Next Article दो रुपये की खातिर पेट्रोल पंप बना युद्ध स्थल, कस्टमर-कर्मचारियों के बीच मारपीट

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.