Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»U19 T20 WC Final : भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका, रोमांचक होगा मुकाबला
    खेल-सिनेमा

    U19 T20 WC Final : भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका, रोमांचक होगा मुकाबला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2025Updated:February 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साउथ अफ्रीका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live desk : लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले रोमांचक मुकाबलों के बाद, ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला अब तय हो चुका है. भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम आज (दो फरवरी) साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी. भारतीय टीम ने 31 जनवरी को इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई.

    Preps ✅#TeamIndia is 𝗥𝗘𝗔𝗗𝗬 for the Final 👍 👍#U19WorldCup | #SAvIND pic.twitter.com/PEMR3qoR4L

    — BCCI Women (@BCCIWomen) February 2, 2025

    दोनों टीमें अपराजित

    यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की संभावना है, क्योंकि दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही हैं. भारतीय टीम ने अब तक अपने सभी 6 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 6 में से 5 मैच जीते और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी. भारतीय टीम के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का शानदार मौका है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी.

    फाइनल मैच की जानकारी

    • समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे
    • स्थान: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर का बेयूमास ओवल

    कहां और कैसे देखें लाइव

    टीवी चैनल :

    • स्टार स्पोर्ट्स 2 (HD+SD)
    • स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD)

    ऑनलाइन स्ट्रीमिंग :

    • डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी

    टीम स्क्वॉड

    भारत : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस.

    दक्षिण अफ्रीका : कायला रेनेके (कप्तान), जेम्मा बोथा, फे काउलिंग, जे-ले फिलैंडर, मोना-लिसा लेगोडी, सिमोन लॉरेन्स, काराबो मेसो, सेशनी नायडू, नथाबिसेंग निनी, लुयांडा नजुजा, डायरा रामलाकन, डिएड्रे वैन रेंसबर्ग, मिके वैन वूर्स्ट, एशले वैन विक, चैनल वेंटर.

    अब तक भारतीय और साउथ अफ्रीका की यात्रा

    भारत :

    • वेस्टइंडीज से 9 विकेट से जीता
    • मलेशिया से 10 विकेट से जीता
    • श्रीलंका से 60 रन से जीता
    • बांग्लादेश से 8 विकेट से जीता
    • स्कॉटलैंड से 150 रन से जीता
    • इंग्लैंड से 9 विकेट से जीता (सेमीफाइनल)

    दक्षिण अफ्रीका :

    • न्यूजीलैंड से 22 रन से जीता
    • समोआ से 10 विकेट से जीता
    • नाइजीरिया से 41 रन से जीता
    • आयरलैंड से 7 विकेट से जीता
    • यूएसए – मैच रद्द (टॉस भी नहीं हो सका)
    • ऑस्ट्रेलिया से 5 विकेट से जीता (सेमीफाइनल)

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस महाकुंभ में कौन विजेता बनेगा, यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

    Also Read : पांच दुर्लभ योग में मनेगी सरस्वती पूजा, विवाह के लिए भी अति शुभ

    #Sports News Cricket News cricket updates Disney+ Hotstar ICC cricket ICC U19 Women's T20 World Cup 2025 ICC Women's T20 World Cup India vs South Africa India vs South Africa live India women's cricket South Africa women's cricket star sports T20 World Cup Final T20 World Cup match T20 वर्ल्ड कप फाइनल T20 वर्ल्ड कप मैच U19 cricket final U19 Women's T20 World Cup final U19 women’s cricket U19 क्रिकेट फाइनल U19 महिला T20 वर्ल्ड कप फाइनल U19 महिला क्रिकेट women's cricket Women's Cricket Team women's sports women’s cricket final women’s T20 tournament आईसीसी U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 आईसीसी क्रिकेट आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट अपडेट्स क्रिकेट समाचार खेल समाचार डिज्नी+ हॉटस्टार भारत बनाम साउथ अफ्रीका भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव भारतीय महिला क्रिकेट महिला T20 टूर्नामेंट महिला क्रिकेट महिला क्रिकेट टीम महिला क्रिकेट फाइनल महिला खेल साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट स्टार स्पोर्ट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच दुर्लभ योग में मनेगी सरस्वती पूजा, विवाह के लिए भी अति शुभ
    Next Article दुमका में आज JMM का 46वां स्थापना दिवस समारोह, CM समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.