हजारीबाग : एनएच 2 स्थित दनुआ घाटी में दो ट्रक पलट गए. जिसमें ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद सह चालक घायल हो गए. घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाना शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद ट्रक को वहां से हटाया गया. तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली. जाम में फंसे रहने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं घायल चालक और सह चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लोहे का रॉड लदा था.
हजारीबाग : दनुआ घाटी में दो ट्रक पलटे, चालक और उपचालक घायल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

