Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»कानपुर में दो स्कूटी में भयंकर ब्लास्ट, 10 लोग झुलसे
    देश

    कानपुर में दो स्कूटी में भयंकर ब्लास्ट, 10 लोग झुलसे

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2025Updated:October 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kanpur: कानपुर में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार मोड़ पर हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को हिला दिया। घटना में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोग करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

    विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कई दीवारों में दरारें पड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना अचानक हुआ कि लोग घरों से भागकर सड़कों पर आ गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    पुलिस का कहना है कि विस्फोट दो स्कूटियों में हुआ, हालांकि इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने उर्सुला अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल भी जाना।

    आशंका जताई जा रही है कि स्कूटी की बैटरी में विस्फोट हुआ हो सकता है, लेकिन फिलहाल जांच जारी है। बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर तैनात हैं।

    घटना स्थल के पास कोतवाली थाना मरकज मस्जिद और कई पटाखों की दुकानें स्थित हैं। ऐसे में पुलिस किसी भी संभावना को नकार नहीं रही है। धमाका शाम करीब 7:35 बजे हुआ था। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद धुएं का बड़ा गुबार उठा, जिससे लोग घबरा गए।

    फिलहाल पुलिस और खुफिया इकाइयाँ मिलकर हर एंगल से जांच में जुटी हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

    Also read:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियाँ तेज, पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे 10-10 जनसभाएं…

    Also read:शहीद सुनील और संतन के परिजनों को सीएम हेमंत ने दी 1.10 करोड़ की सहायता राशि

    Also read:HC का आदेश, 60 करोड़ रुपये जमा किए बिना विदेश नहीं जा सकेंगे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा…

    Also read:नामकुम अंचल कार्यालय में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर…

    Also read:जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानों के समय में बदलाव, किराए में हुई कटौती

    Also read:JMM 15 अक्टूबर को घोषित करेगा घाटशिला उपचुनाव उम्मीदवार का नाम…

    Also read:पंडरा ओपी बवाल मामले में दो महिलाएं सहित आठ गिरफ्तार

    Also read:अपने ही घर में फंदे पर लटकी मिली 16 वर्षीय नाबालिग की ला’श, पुलिस जुटी जांच में

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजसोवा दिवाली मेला 2025 : सुनहरी परंपराओं के 25वें साल का उत्सव
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 09 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.