Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहीद सुनील और संतन के परिजनों को सीएम हेमंत ने दी 1.10 करोड़ की सहायता राशि
    झारखंड

    शहीद सुनील और संतन के परिजनों को सीएम हेमंत ने दी 1.10 करोड़ की सहायता राशि

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2025Updated:October 8, 2025No Comments2 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

    मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों से बातचीत करते हुए उनकी पारिवारिक स्थिति और उनकी आवश्यकताओं का गहन ज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकती और हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

    उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क प्रदान करने के लिए रांची में एक आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। यह विद्यालय निजी विद्यालयों के मानक पर संचालित होगा और पुलिस विभाग द्वारा चलाया जाएगा। इसके लिए झारखंड जगुआर में चार एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पुलिस परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल निर्माण की योजना पर विचार कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों को हिम्मत और धैर्य बनाए रखने और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद परिजनों को मिलने वाले सभी लाभ जल्द से जल्द प्रदान किए जाएं।

    इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल मनोज कुमार, एजीएम रीना कुमारी, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राज्य सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से दोनों परिवारों को कुल 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जिसमें पेंशन और अन्य सेवांत लाभ भी शामिल हैं। झारखंड सरकार ने शहीद परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

    Also read:HC का आदेश, 60 करोड़ रुपये जमा किए बिना विदेश नहीं जा सकेंगे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा…

    Chief Minister Hemanth Soren education Financial Assistance Government support jharkhand Martyr Families Pension Benefits Police Department Police Martyrs ranchi residential school Santan Kumar Mehta SBI Social Welfare state government Sunil Kumar Ram
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक सीपी सिंह का मंत्री इरफान पर पलटवार, बोले- आपकी राजनीति ओछी और अपरिपक्व है
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियाँ तेज, पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे 10-10 जनसभाएं…

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    October 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026

    प्रियंका गांधी के बेटे लगाने जा रहे थे प्रदर्शनी, बिकानेर हाउस ने 105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.