Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, मरने वालों में एक रिटायर्ड फौजी
    क्राइम

    अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, मरने वालों में एक रिटायर्ड फौजी

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेगूसराय: जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को कुचल दिया, जबकि नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास एनएच 31 पर हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई. इस हादसे में एक बच्ची भी घायल हो गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. पहली घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना चौक के पास एनएच-31 पर हुई. यहां अज्ञात वाहन ने रिटायर्ड फौजी को कुचल दिया. जहां मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रख वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय महेंद्र झा के 45 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार झा के रूप में हुई.

    नवीन कुमार झा पपरौर स्थित एचपीसीएल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी देवना चौक पर अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया. नवीन 2012 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे. सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने करीब 5 वर्षों तक पपरौर स्थित एचपीसीएल में गार्ड की नौकरी की. वहीं दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास एनएच 31 की है. सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी अनिल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूमा देवी के रूप में हुई है. दुर्घटना में 12 वर्षीय बेटी सोनम कुमारी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

    2 की मौत घायल बच्ची रिटायर्ड फौजी सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में 2 मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में सामान बरामद
    Next Article एलआरडीसी ऑफिस में महिला क्लर्क को 8 हजार घूस लेते एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा

    Related Posts

    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    क्राइम

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.