Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुकेश जालान हत्याकांड में दो और आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पूर्व में एक को भेजा गया है जेल
    झारखंड

    मुकेश जालान हत्याकांड में दो और आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पूर्व में एक को भेजा गया है जेल

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज-1 में प्रगति प्रतीक क्लब के सामने 6 फरवरी 2020 को हुए मुकेश कुमार जालान हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रोहित और राजा शामिल है। एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर डीएसपी कोतवाली अजित कुमार विमल के नेतृत्व में गठित टीम को यह उपलब्धि मिली है।
    दोनों अपराधियों को पुलिस ने बीते रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए 3 लाख में सुपारी देने की बात को भी बताया है। हालांकि, इस हत्याकांड में तीन अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसमें शूटर और दो अन्य युवक शामिल है।

    क्या है मामला
    महिंद्रा फाइनेंस कर्मी मुकेश कुमार जालान की 2 फरवरी की रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। गोली मारने के बाद अपराधी हरमू रोड होते हुए भागे थे। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और आनन-फानन में इलाज के लिए सेवा सदन अस्पताल ले गया था। जहां इलाज के दौरान मुकेश कुमार जलन की मौत हो गई थी। अपराधियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं होने के कारण अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन हुआ था। जिसके बाद से पुलिस टीम लगातार अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही थी। हालांकि इस मामले में तत्कालीन थानेदार संजय कुमार ने अपने गुप्तचरो के माध्यम से आखिरकार एक अपराधी विकास कुमार साह उर्फ बबलू को 2 दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। जिसके बाद विकास ने पूरे मामले का उद्भेदन किया और हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों का नाम पुलिस को बताया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशाहीन बाग मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा: सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल के लिए प्रदर्शन की अनुमति नहीं
    Next Article कोडरमा में गोकशी के बाद दो समुदाय में झड़प, पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रण में

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, नकल और गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 16, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026
    Latest Posts

    बोकारो में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, नकल और गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 16, 2026

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026

    पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.