Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हाईवा और बाइक के बीच टक्कर, दो की मौत
    झारखंड

    हाईवा और बाइक के बीच टक्कर, दो की मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : सिसई में हाईवा और बाइक के बीच हुई टक्कर से 2 लोगों के मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने नया विवाद खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले लोगों के रिश्तेदार पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान सिसई थाना प्रभारी रवि होंगहंगा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने रिश्तेदार के हाथ से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। मोबाइल टूट गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़क जाम कर दिया। टायर जलाए। नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख थाना प्रभारी फिर मौके पर गए। अपनी गलती स्वीकार की। बताया कि काम के भारी दबाव के कारण ऐसा हो गया। अपने व्यवहार के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया। लिखित रूप से ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इलाके में ट्रकों से अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद कहीं जाकर हंगामा खत्म हुआ। अब थानेदार का माफी मांगने वाला वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है। इसको लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसई थाना क्षेत्र के कुदरा मोड़ के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में लाकेया निवासी फूलचंद उरांव और लापुंग थाना डिंबा बनटोली निवासी सुनील उरांव की मौत हो गई। दोनों सिसई बस्ती से रिश्तेदारी कर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। लोग घटना से नाराज थे। इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली ने आग में घी का काम कर दिया। स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हो गए। हालात बिगड़ते देखकर जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनीला खलखो घटनास्थल पहुंचीं। और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिसई पुलिस के द्वारा लगातार बालू लदे हाईवा से पैसे की वसूली की जाती है। पुलिस वालों को पैसे देने से बचने की हड़बड़ी में हाईवा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसमें यह घटना घटी। पुलिस अपनी गलती से सबक लेने की बजाय पीड़ित पक्ष के साथ अमर्यादित व्यवहार कर रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालात अनियंत्रित होते देख थाना प्रभारी दोबारा घटनास्थल पर गए। प्रदर्शनकारियों से बात की। लिख कर दिया गया कि भविष्य में बालू लदे ट्रकों से पैसों की वसूली नहीं होने दी जाएगी। टूटे हुए मोबाइल की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद 3 घंटे तक चला हंगामा खत्म हुआ।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा: भाकपा माओवादी नक्सली संगठन और CRPF के बीच मुठभेड़
    Next Article अवैध शराब के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, बरामद शराब की कीमत चार लाख

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.