Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार की दो बहुओं की मौ’त, एक युवती घायल
    झारखंड

    सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार की दो बहुओं की मौ’त, एक युवती घायल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव के समीप आज एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों मृतका शादीशुदा थीं और उनका आपस में गोतनी का रिश्ता था. जबकि इस घटना में एक अन्य युवती भी गंभीर रूप से घायल है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 114 ए दुमका – भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया.
    दरअसल, जिले के महेशखंदा हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव की एक ही घर की दो बहू प्रियंका कुमारी ( 21 वर्ष ) और सोनी कुमारी ( 22 वर्ष ) की इच्छा पुलिस में बहाल होने की थी. इसी की तैयारी के लिए पिछले कई दिनों से दोनों दौड़ का अभ्यास कर रही थी. आज दोनों महिला घर के बगल की एक युवती पूजा कुमारी (18 वर्ष ) के साथ जब दुमका-भागलपुर मार्ग पर दौड़ रही थी, उसी वक्त एक अनियंत्रित हाइवा ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया.
    घटना में प्रियंका कुमारी और सोनी कुमारी की मौके पर मौत हो गई. जबकि साथ में गई घर की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. इधर धक्का मारने के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया और चालक वाहन छोड़ फरार हो गया.

    आक्रोशित गांव लोगों ने किया सड़क जाम
    गांव की दो बहुओं की इस तरह दर्दनाक मौत के बाद लोग उग्र हो उठे और उन्होंने एनएच114 ए दुमका-भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया है. लगभग छह घंटे से सड़क जाम है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी तो इनके घर के दो सदस्य को मुआवजे के तौर पर सरकारी नौकरी दी जाए. साथ ही जिस हाइवा के चालक ने इसकी जान ली है उसे गिरफ्तार किया जाए. जाम को छुड़ाने के लिए जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार सहित हंसडीहा और सरैयाहाट थाना के प्रभारी मौके पर मौजूद हैं लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हैं.

     

    अनियंत्रित एक युवती गंभीर गंभीर गांव घटना जिले दुमका दो युवतियों नएच114 ए प्रियंका कुमारी महेशखंदा मौत सोनी कुमारी हंसडीहा हाइवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूखे कुएं के अंदर चप्पल निकालने गए तीन लोगों की दम घुटने से मौ’त
    Next Article पलामू में इंटर स्टेट गिरोह के 5 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार व लूटा गया सोना बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.