Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कॉलोनी के नामकरण को लेकर दो समुदाय हुए आमने-सामने, पुलिस ने मामले को कराया शांत
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉलोनी के नामकरण को लेकर दो समुदाय हुए आमने-सामने, पुलिस ने मामले को कराया शांत

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2019Updated:August 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई, तालाब के पास एक कॉलोनी के नामकरण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दूसरे समुदाय के लोग बिजली के खंभे में लिखे नाम का विरोध करने लगे। देखते-देखते शुक्रवार की सुबह सैकड़ों लोग सड़कों पर एकत्रित हो गए। दोनों समुदाय के आमने-सामने होने की सूचना मिलने पर सदर थानेदार वेंकटेश प्रसाद मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। मामला बढ़ने से पहले इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। ताकि, किसी प्रकार की कोई घटना न घट सकें। हालांकि, कुछ घंटे बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

    इधर, सदर थानेदार वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। माहौल खराब करने की नियत से जिसने भी यह हरकत की है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    बिजली के खंभे में लिखा था फैज कॉलोनी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक समुदाय के लोगों द्वारा तालाब किनारे बसे एक कॉलोनी का नामकरण कर दिया गया। इससे पूर्व दूसरे समुदाय के लोगों का सलाह भी नहीं लिया गया। जबकि, उक्त कॉलोनी में दूसरे समुदाय के लोगों की तादात ज्यादा है। शुक्रवार की सुबह जब दूसरे समुदाय के लोगों ने कॉलोनी में लगे बिजली खंभे पर फैज कॉलोनी देखा, तो लोग विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आये। देखते-देखते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। फिर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया है।

    फैज कॉलोनी नाम को हटाने पर मामला हुआ शांत

    सदर थानेदार वेंकटेश प्रसाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे मामले को जांच करने के बाद बिजली के खंभे में लिखे नाम का हटाने पर सहमति बनी। जिसके बाद बिजली के खंभे से नाम को हटाया जा रहा है।

    #Online news Bargai Jhakrhand police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 30 अगस्त का राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन, मुंख्यमंत्री ने जताई संवेदना, न्‍यायविदों में शोक की लहर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026
    क्राइम

    बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, चाकूबाजी से मची सनसनी

    June 15, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में छत काटकर कोलकाता ज्वेलर्स में सेंधमारी, 4 किलो चांदी और कैश ले उड़े चोर

    June 15, 2026
    Latest Posts

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, चाकूबाजी से मची सनसनी

    June 15, 2026

    जमशेदपुर में छत काटकर कोलकाता ज्वेलर्स में सेंधमारी, 4 किलो चांदी और कैश ले उड़े चोर

    June 15, 2026

    झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    June 15, 2026

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.