Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»10 राउंड फा’यरिंग मामले में दो आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
    ट्रेंडिंग

    10 राउंड फा’यरिंग मामले में दो आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आरोपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के बोरिंग कैनाल रोड पर बीते 24 मई को हुई दिनदहाड़े फायरिंग मामले में बड़ा मोड़ आया है. इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी पियूष और रोहित ने आखिरकार कानून के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. दोनों ने एसडीजेएम कोर्ट में पेश होकर खुद को कानून के हवाले कर दिया.

    क्या था मामला

    यह मामला तब और गंभीर हो गया था जब घटनास्थल से गुजर रहे ADG पंकज दराद ने खुद आरोपियों का पीछा किया था. फायरिंग की यह घटना लोहिया चक पुल पर हुई थी, जहां स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने मोहल्ले की ओर 10 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें साफ देखा गया कि एक अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो से उतरकर खुलेआम गोलीबारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि फायरिंग से ठीक पहले आरोपियों का पुल के नीचे कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था. घटना के दौरान पुल पर आम नागरिकों की आवाजाही हो रही थी, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बन गई थी. फायरिंग के दौरान ADG पंकज दराद भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे. उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी से स्कॉर्पियो का पीछा किया और करीब 1 किलोमीटर तक जीपीओ गोलंबर तक उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए.

    10 पुलिसकर्मियों को किया जा चुका सस्पेंड

    पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और अब आत्मसमर्पण के बाद जांच को नया मोड़ मिल गया है. इस बीच, रविवार को पुलिस ने एक इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. संदेह है कि उसका इस गोलीकांड में किसी प्रकार का जुड़ाव हो सकता है. वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है. अब तक 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जिम्मेदारी सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को सौंपी गई है. पुलिस अब इस बात की तह में जाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन कारणों से यह हिंसक टकराव हुआ और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं.

    Also Read : अंकिता भंडारी ह’त्याकांड में तीनों दोषियों को उम्र कैद की सजा

    # Bihar Crime accused arrested Boring Canal Road broad daylight firing Firing Incident Law patna patna news Piyush Rohit SDJM Court sensational case surrender आत्मसमर्पण आरोपी गिरफ्तार एसडीजेएम कोर्ट कानून दिनदहाड़े फायरिंग पटना पटना न्यूज पियूष फायरिंग मामला बिहार अपराध बोरिंग कैनाल रोड रोहित सनसनीखेज वारदात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बेंगलुरु से लौटी महिला में कोरोना के लक्षण, की गई होम आइसोलेट
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का आदेश : NEET PG 2025 अब एक ही शिफ्ट में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026

    नेपाल बाढ़ अपडेट : मृतकों की संख्या पहुंची 1252, चार हजार से अधिक लोग अब भी लापता

    September 3, 2026

    कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

    September 3, 2026

    चमत्कारी या विवादों वाले बाबाः क्या है सद्गुरू कहे जानेवाले जग्गी वासूदेव की कहानी

    September 3, 2026

    हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद: 24 दिन बाद भी FIR नहीं, खरगे का नड्डा को खत, बोले — यह छुआछूत की जातिवादी मानसिकता

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.