Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में बेंगलुरु से लौटी महिला में कोरोना के लक्षण, की गई होम आइसोलेट
    झारखंड

    जमशेदपुर में बेंगलुरु से लौटी महिला में कोरोना के लक्षण, की गई होम आइसोलेट

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। कदमा क्षेत्र की रहने वाली 44 वर्षीय महिला, जो हाल ही में बेंगलुरु से लौटी थी, में कोविड-19 जैसे लक्षण पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला 25 मई को बेंगलुरु से जमशेदपुर आई थी और कुछ दिनों बाद उसमें बुखार, सर्दी-खांसी और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दिए।

    स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सोनारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों को कोरोना संक्रमण की आशंका हुई। एहतियातन तत्काल एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला का सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर आने की संभावना है।

    हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब तक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचना उचित नहीं होगा। फिलहाल महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है और डॉक्टरों ने उसे सख्त दिशा-निर्देशों के साथ आइसोलेशन का पालन करने को कहा है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

    इस संभावित मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है। विभाग इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

    Also read: 14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, इलाके में शोक की लहर

    Also read: बकरीद को लेकर गालूडीह थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील…

    Also read: झारखंड के 11 जिलों में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल…

    Corona Corona Cases jamshedpur Jamshedpur News jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंकिता भंडारी ह’त्याकांड में तीनों दोषियों को उम्र कैद की सजा
    Next Article 10 राउंड फा’यरिंग मामले में दो आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.