Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»अफगानिस्तान को ट्रंप की चेतावनी “बगराम एयरबेस वापस करो, नहीं तो बुरा होगा”
    विदेश

    अफगानिस्तान को ट्रंप की चेतावनी “बगराम एयरबेस वापस करो, नहीं तो बुरा होगा”

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि अगर अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस अमेरिका को नहीं लौटाया, तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “अगर अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस वापस नहीं किया, तो बुरी चीजें होंगी।”

     क्या है मामला?

    बगराम एयरबेस कभी अफगानिस्तान में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा था। 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद यह अड्डा तालिबान के कब्जे में चला गया। अब खबरें आ रही हैं कि चीन इस एयरबेस पर कब्जा करना चाहता है, हालांकि चीन ने इसका खंडन किया है।

     निक्की हेली ने जताई थी चिंता

    संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भी आशंका जताई थी कि चीन अफगानिस्तान में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और बगराम एयरबेस पर कब्जा कर सकता है।

    Imagine threatening Afghanistan over an airbase when it was Trump who signed the deal with the Taliban that surrendered the country in the first place. pic.twitter.com/76YfJPC6VP

    — Alex Cole (@acnewsitics) September 20, 2025

     ट्रंप की लगातार आलोचना

    ट्रंप ने फिर दोहराया कि अमेरिका बगराम एयरबेस को वापस पाना चाहता है, और उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन को इस अड्डे को छोड़ने के फैसले के लिए पहले भी कई बार जिम्मेदार ठहराया है।

    तालिबान और अफगान सरकार की प्रतिक्रिया

    तालिबान सरकार ने ट्रंप की टिप्पणी की निंदा की है। एक अफगान अधिकारी ने कहा, “अफगानिस्तान ने कभी भी अपनी ज़मीन पर विदेशी सैन्य उपस्थिति को स्वीकार नहीं किया है।” सरकारी चैनल आरटीए के हवाले से अफगान विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जलाली ने कहा, “अमेरिका और अफगानिस्तान को आत्म-सम्मान और साझा हितों के आधार पर संबंधों को आगे बढ़ाना चाहिए।”

    बगराम एयरबेस की भूमिका

    बगराम एयरबेस, काबुल से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह 2001 से 2021 तक अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं के लिए मुख्य सैन्य ठिकाना रहा। 2021 में अमेरिका की वापसी के बाद तालिबान ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया।

    Also Read : BCCI में बड़ा बदलाव : मिथुन मन्हास बन सकते हैं नए अध्यक्ष

    अंतरराष्ट्रीय राजनीति अफगान सरकार अफगानिस्तान अफगानिस्तान न्यूज अमेरिका अफगानिस्तान विवाद अमेरिकी सेना वापसी चीन बगराम एयरबेस ट्रंप चेतावनी ट्रुथ सोशल डोनाल्ड ट्रंप तालिबान बगराम एयरबेस बाइडेन ट्रंप विवाद यूएस मिलिट्री बेस विदेशी सैन्य अड्डा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGST कटौती के बाद अमूल ने 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमतें घटाईं, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत
    Next Article ‘या अली’ गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा, लाखों फैंस ने दी विदाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.