Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»कतर के अमीर शेख से मिले ट्रंप, बोले- मध्य पूर्व में अब शांति एक हकीकत
    Uncategorized

    कतर के अमीर शेख से मिले ट्रंप, बोले- मध्य पूर्व में अब शांति एक हकीकत

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2025Updated:October 26, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live  Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी तीन देशों की यात्रा के दौरान कतर की राजधानी दोहा में थोड़ी देर रुके। वह मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाले थे। इसी बीच कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी एयर फोर्स वन पर ट्रंप से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात काफी दोस्ताना और गर्मजोशी भरी रही।

    जैसे ही शेख तमीम ने ट्रंप को देखा, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब तक मैं उनसे मिलकर विदा नहीं लेता, उन्हें उड़ान भरने नहीं दूंगा। इस पर ट्रंप और उनके अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी हंस पड़े। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कतर के अमीर की जमकर तारीफ की और उन्हें दुनिया के सबसे महान नेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और कतर के सहयोग से मध्य पूर्व में स्थिरता और शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठे हैं।

    ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब मध्य पूर्व में शांति केवल सपना नहीं, बल्कि हकीकत बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की परमाणु क्षमता को रोकना क्षेत्र में स्थिरता और शांति कायम करने का सबसे बड़ा बदलाव साबित हुआ है।

    कतर में यह अनौपचारिक मुलाकात खत्म होने के बाद ट्रंप का विमान मलेशिया के लिए रवाना हो गया। वहां वह आसियान शिखर सम्मेलन में एशियाई देशों के साथ व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा करेंगे। इस मुलाकात ने अमेरिका और कतर के रिश्तों में नई गर्मजोशी भर दी है और मध्य पूर्व में स्थायी शांति की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

     

     

    ट्रंप की कतर में अनौपचारिक मुलाकात शेख तमीम से गर्मजोशी भरी बातचीत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी रंगदारी
    Next Article CM हेमंत ने पत्नी कल्पना सोरेन संग दी विनोद पांडेय की स्वर्गीय मां को श्रद्धांजलि

    Related Posts

    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.