Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ट्रंप ने रूस से रसायन आयात की जानकारी से किया इनकार
    Uncategorized

    ट्रंप ने रूस से रसायन आयात की जानकारी से किया इनकार

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि अमेरिका रूस से रसायन और उर्वरक आयात करता है। यह बयान भारत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका अब भी रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड जैसे रसायनों का आयात कर रहा है।

    व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एएनआई ने इस बारे में सवाल पूछा, तो ट्रंप ने कहा, “मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। हमें इसकी जांच करनी होगी।”

    यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ट्रंप ने एक दिन पहले भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से तेल खरीद कर उसे भारी मुनाफे पर बेच रहा है।

    भारत ने ट्रंप के बयानों को अनुचित और तथ्यहीन बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस से तेल और रसायनों का आयात भारत की ऊर्जा सुरक्षा और बाजार की जरूरतों के हिसाब से किया जाता है। मंत्रालय ने यह भी याद दिलाया कि यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने खुद भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया था।

    भारत ने यह भी कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ खुद भी रूस से बड़े पैमाने पर व्यापार कर रहे हैं। 2024 में रूस और यूरोपीय संघ के बीच 67.5 बिलियन यूरो का व्यापार हुआ, जिसमें 16.5 मिलियन टन एलएनजी शामिल था।

    भारत ने साफ किया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

    अमेरिकी टैरिफ अमेरिकी राजनीति ऊर्जा सुरक्षा डोनाल्ड ट्रंप भारत रूस तेल व्यापार भारत-अमेरिका संबंध यूक्रेन युद्ध रसायन आयात रूस से व्यापार विदेश मंत्रालय बयान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी आज चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश
    Next Article राजधानी में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गो’ली

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.