Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ट्रंप का ऐलान- यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा हथियार देगा अमेरिका
    Uncategorized

    ट्रंप का ऐलान- यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा हथियार देगा अमेरिका

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकने की कोशिशों में असफलता से निराश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका अब चुप नहीं रहेगा और यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा हथियारों की आपूर्ति करेगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कई बार बात की है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

    अमेरिकी समाचार वेबसाइट ‘द हिल्स’ के अनुसार, ट्रंप ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “यूक्रेन को इस समय पैट्रियट वायु रक्षा हथियारों की सख्त जरूरत है। हालांकि, मैं यह नहीं बता सकता कि कितनी मात्रा में हथियार भेजे जाएंगे। इन हथियारों का पूरा खर्च यूरोपीय संघ वहन करेगा।”

    ट्रंप ने पुतिन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा, “पुतिन दिन में शांति की बात करते हैं और रात में बमबारी करवाते हैं। यह बेहद परेशान करने वाला है।” उन्होंने बताया कि सोमवार को व्हाइट हाउस में उनकी नाटो महासचिव मार्क रूट से मुलाकात होगी। इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने कहा था कि नाटो के साथ एक समझौते के तहत यूक्रेन को हथियार भेजे जाएंगे, लेकिन इसका खामियाजा सैन्य गठबंधन को भुगतना पड़ सकता है।

    गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने पुतिन से बातचीत की थी, लेकिन तीन साल से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने में कोई प्रगति नहीं हुई। पिछले सप्ताह अमेरिकी रक्षा विभाग ने सैन्य भंडार में कमी की चिंता जताते हुए यूक्रेन को कुछ वायु रक्षा मिसाइलों और गोला-बारूद की आपूर्ति रोक दी थी। व्हाइट हाउस ने भी इसकी पुष्टि की थी। हालांकि, ट्रंप ने बाद में अपना रुख बदला और मंगलवार को पेंटागन ने घोषणा की कि यूक्रेन को अतिरिक्त रक्षात्मक हथियार भेजे जाएंगे।

    ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि हथियारों की आपूर्ति रोकने की मंजूरी किसने दी थी। इस कदम से यूक्रेन को युद्ध में रूस के खिलाफ अपनी रक्षा क्षमता मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : लालू प्रसाद का PM मोदी और CM नीतीश पर तीखा हमला, AI से बनाई तस्वीर

    America will give Patriot air defense weapon to Ukraine Trump expressed failure to prevent war अमेरिका यूक्रेन को देगा पैट्रियट वायु रक्षा हथियार ट्रंप ने जताई युद्ध रोकने में नाकामी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराउरकेला रेलवे स्टेशन जलमग्न, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
    Next Article इजराइल के हमले में हमास के तीन खूंखार आतंकी ढेर

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.