Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»लालू प्रसाद का PM मोदी और CM नीतीश पर तीखा हमला, AI से बनाई तस्वीर
    बिहार

    लालू प्रसाद का PM मोदी और CM नीतीश पर तीखा हमला, AI से बनाई तस्वीर

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी और बिहार के CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर बनाई, जिसमें तंज भरे संदेश लिखे गए हैं। AI के मदद से बने तस्वीर में लालू ने PM मोदी और CM नीतीश को निशाना बनाते हुए लिखा, “वर्तमान और भविष्य भूल, इतिहास में जीने वाले प्राणी ने अपना कुछ किया नहीं है। दूसरों का किया कहा नहीं।”

    तस्वीर में CM नीतीश कुमार के हाथ में एक पंपलेट दिखाया गया है, जिसमें लिखा है, “लूट, हत्या, चोरी, डकैती और भ्रष्टाचार।” वहीं, पीएम मोदी के हाथ में पकड़े पंपलेट में लिखा है, “केंद्र की सत्ता बचा रहे हैं, बिहार को सता रहे हैं।” लालू ने इस तस्वीर के जरिए दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    वर्तमान और भविष्य भूल,इतिहास में जीने वाले प्राणी
    अपना कुछ किया नहीं, दूसरों का किया कहा नही।#Bihar #LaluYadav #RJD #india pic.twitter.com/KeFdY20ZHM

    — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 14, 2025

    लोकतंत्र पर लालू का बयान, AI वीडियो भी शेयर किया

    इससे पहले, लालू प्रसाद ने एक और पोस्ट में AI की मदद से बनाया गया एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में लालू की तरह दिखने वाले शख्स उनकी ही आवाज में बोलते नजर आए। वीडियो के साथ लालू ने लिखा, “सत्ता पर नियंत्रण नहीं होता और न्याय कुछ चुनिंदा लोगों के लिए आरक्षित रहता है। वहां लोकतंत्र फल-फूल नहीं सकता। जहां समानता और न्याय नहीं होता, वहां शांति नहीं रह सकती।”

    चरवाहा विद्यालय का जिक्र, दिया सामाजिक संदेश

    वीडियो में लालू ने अपने पुराने चरवाहा विद्यालय अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “चरवाहा विद्यालय लालू यादव का एक संदेश था कि इस देश के गांव में हजारों-लाखों परिवारों के बूढ़े-बूढ़ी और बच्चे गाय-भैंस, बकरी और सूअर चराते हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मैंने एक संदेश दिया था कि मवेशी चराने वालों, मैला ढोने वालों, झाड़ू देने वालों, कपड़ा साफ करने वालों, पढ़ना-लिखना सीखो। इसी से तुम्हारा उद्धार होगा।”

    Also Read : फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौ’त, 11 जुलाई को मा’री गयी थी गो’ली

    AI से बनाई तस्वीर Lalu Prasad's sharp attack on PM Modi and CM Nitish picture created with AI लालू प्रसाद का PM मोदी और CM नीतीश पर तीखा हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में डंपर मालिक और चालकों ने SDO दफ्तर के बाहर जमकर की नारेबाजी… जानें क्यों
    Next Article राउरकेला रेलवे स्टेशन जलमग्न, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026
    आदिवासी

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.