Johar Live Desk : Truecaller ने अपने Android और iPhone यूजर्स के लिए नया Family Protection फीचर लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य है कि परिवार के सभी सदस्य स्कैम कॉल्स और धोखाधड़ी से बचें और जरूरत पड़ने पर कोई जिम्मेदार सदस्य या टेक एक्सपर्ट तुरंत हस्तक्षेप कर सके। इस फीचर में पांच लोग एक फैमिली ग्रुप में जुड़ सकते हैं, जिसमें एक सदस्य Family Admin होता है। एडमिन को पूरे ग्रुप पर नियंत्रण मिलता है और वह देख सकता है कि किस सदस्य को शक वाली कॉल आई है। इसके साथ ही परिवार की Shared Blocklist सभी मेंबर के लिए लागू होती है, जिससे कोई भी सदस्य स्कैम कॉल से सुरक्षित रहता है।
Android यूजर्स के लिए इस फीचर में रियल-टाइम कॉल कंट्रोल भी शामिल है। Family Admin कॉल को लाइव मॉनिटर कर सकता है, जरूरत पड़ने पर उसे दूर से ही एंड कर सकता है और किसी शक वाली कॉल पर तुरंत हस्तक्षेप कर सकता है। इसमें मेंबर को अलर्ट भेजने की सुविधा भी है, जो खासकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों या नए मोबाइल यूजर्स के लिए फायदेमंद है। एडमिन को यह भी जानकारी मिलती है कि किस सदस्य का फोन एक्टिव है, बैटरी का लेवल कितना है और कॉल के दौरान मेंबर उपलब्ध है या नहीं।
Truecaller ने Family Protection को Free और Premium दो स्तरों में पेश किया है। Free वर्जन में पांच मेंबर वाले ग्रुप में स्कैम कॉल अलर्ट, Shared Blocklist और रियल-टाइम कॉल कंट्रोल जैसी सुविधाएँ मिलती हैं, जबकि Premium प्लान में एडवांस्ड अलर्ट, हाई रिस्क कॉल ऑटो-रिजेक्ट, एड-फ्री अनुभव और एडवांस्ड स्पैम ब्लॉकिंग जैसी अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध है।
कंपनी का कहना है कि Truecaller केवल कॉलर आईडी ऐप नहीं बल्कि एक पूरा कम्युनिकेशन सुरक्षा टूल बनना चाहता है। Family Protection फीचर से यूजर्स की सुरक्षा बढ़ेगी और लोग प्रीमियम सर्विस लेने की तरफ आकर्षित होंगे। इस फीचर को सबसे पहले स्वीडन, चिली, मलेशिया और केन्या में लॉन्च किया गया है और भारत में इसे Q1 2026 में उपलब्ध कराया जाएगा।


