Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»पैरों की फटी एड़ियों से हैं परेशान? जानें मुलायम रखने के आसान तरीके
    स्वास्थ्य

    पैरों की फटी एड़ियों से हैं परेशान? जानें मुलायम रखने के आसान तरीके

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पैरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अधिकतर लोग अपने चेहरे, होंठ और हाथों का ख्याल रखते हैं, लेकिन पैरों पर उतना ध्यान नहीं देते। सर्दियों में तो ये समस्या आम है, लेकिन गर्मियों में भी पैरों में दरारें पड़ सकती हैं। कई महिलाएं फटी एड़ियों की वजह से खूबसूरत सैंडल पहनने से भी कतराती हैं।

    ज्यादातर लोग मार्केट से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लोशन लगाते हैं या घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। अगर आप चाहते हैं कि आपके पैर मुलायम और दरारों से मुक्त रहें, तो ये आसान टिप्स फॉलो करें।

    1. पैरों को गर्म पानी में भिगोएं : दिन भर चलते-फिरते हमारे पैर जमीन से लगातार टकराते रहते हैं। धूल-मिट्टी और लगातार दबाव की वजह से पैर सख्त और पत्थर जैसे हो जाते हैं। इसलिए, रोजाना अपने पैरों को 10 मिनट तक गर्म पानी में भिगोएं। इससे पैर आराम पाएंगे और स्किन हेल्दी रहेगी।
    1. हल्के से स्क्रब करें : पैरों को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है। गीले पैरों को फुट फाइल या प्यूमिस स्टोन से हल्के से रगड़ें। ज्यादा जोर न डालें, बस हल्के-हल्के स्क्रब करें। इच्छा हो तो स्क्रब में थोड़ा शहद या चीनी मिला सकते हैं। इससे फटी स्किन और एक्स्ट्रा गंदगी निकल जाएगी।
    1. तेल से मसाज करें : पैर थोड़े गीले हों तो उन्हें बादाम या नारियल के तेल से मसाज करें। तेल लगाने से एड़ियां जल्दी ठीक होंगी, पैर मुलायम रहेंगे और नींद भी अच्छी आएगी।
    1. मोजे पहनना न भूलें : तेल लगाने के बाद अच्छे कॉटन के मोजे पहनें। इससे पैर लंबे समय तक नमी से भरे और मुलायम रहेंगे। ठंड से भी राहत मिलेगी और फटने का डर कम होगा।
    1. सख्त जमीन से बचें, मुलायम जूते पहनें : सख्त जमीन पर चलने से पैर अकड़ सकते हैं। कोशिश करें मुलायम जूते पहनने की। घर में भी इन्हें पहनने की आदत डालें ताकि पैरों की स्किन मुलायम और स्वस्थ रहे।

    पैर फटने के मुख्य कारण

    • स्किन का बहुत ज्यादा सूखना
    • पैरों की साफ-सफाई न रखना
    • शरीर में पोषक तत्वों की कमी
    • ज्यादा ठंड या गर्मी
    • लंबे समय तक खड़े रहना
    • डायबिटीज या थायरॉइड की समस्या

    Also Read : पटना सिविल कोर्ट को फिर बम की धमकी, मच गया हड़कंप

    beautiful feet cracked heels foot care footcare Health Tips heel care home remedies moisturizing skincare soft heels एड़ियों की देखभाल खूबसूरत पैर घरेलू उपाय पैरों की देखभाल फटी एड़ियां फुटकेयर मुलायम एड़ियां मॉइस्चराइजिंग स्किनकेयर हेल्थ टिप्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में तमिलनाडु CID ने मारा छापा, करोड़ों के घोटाले का फरार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 84,339 पर खुला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.