Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया ट्रेनिंग 
    ट्रेंडिंग

    लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया ट्रेनिंग 

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद धुर्वा में आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलों के चुनाव प्रबंधन की योजना, भेद्यता मानचित्रण, मतदान दल और मतदान दिवस की व्यवस्था एवं मतदान केंद्र के बारे में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी.

    निर्वाचन कार्यों में अत्यंत गंभीरता और जिम्मेदारी की आवश्यकता होती है

    इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य भर से बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की सहभागिता रही.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में अत्यंत गंभीरता और जिम्मेदारी की आवश्यकता होती है. इसलिए सभी पदाधिकारी नियमों और मैन्युअल का नियमित अध्ययन करते रहें. निर्वाचन कार्यो में कहीं भी महज अंदाजा लगाकर काम नहीं करना है. उन्होंने चुनावी जोखिमों के प्रबंधन एवं पुलिस बल की तैनाती आदि विषय पर भी विस्तृत प्रकाश डाला. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया एवं अपने पूर्व के निर्वाचन अनुभवों को भी साझा किया.

    इनकी रही उपस्थिति

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार, सिस्टम एनालिस्ट एस एन जमील, सभी जिलों के उप-निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एसडीपीओ, डीएसपी, संबंधित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के अलावा मुख्य निर्वाचन कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.

    के रवि कुमार चुनाव जोहार लाइव ट्रेनिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 4 को पकड़ा 
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 08 November 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    Latest Posts

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.