Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज
    मनोरंजन

    विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंगाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म उनकी ट्रुथ-टेलिंग ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज भी था। ट्रेलर से पहले 15 मिनट का एक खास वीडियो कट दिखाया गया, जिसमें बंगाल की अनकही कहानियां और छिपे हुए सच को दर्शाया गया है। यह प्रीव्यू पहले अमेरिका में फिल्म के प्रीमियर के दौरान दिखाया जा चुका है और अब भारत में भी दर्शकों को फिल्म की कहानी की गहराई में ले जाएगा।

    ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म चर्चा में है। टीजर में मां काली की मूर्ति को भट्टी में जलते दिखाने के सीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और अभिनेत्री-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी पर विवादित कंटेंट के आरोप लगे। हालांकि, हाई कोर्ट ने सभी एफआईआर पर रोक लगा दी, जिससे फिल्म का प्रमोशन बिना रुकावट जारी रहा। इस विवाद ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

    फिल्म का लेखन और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने संभाली है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत की गई है। ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Also Read : चोरी चोरी, चुपके चुपके… अब और नहीं, जनता जाग गई है : राहुल गांधी

    Trailer of Vivek Ranjan Agnihotri's 'The Bengal Files' released विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, जवान की मौ’त
    Next Article केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और संजय सेठ पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.