Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 8:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»UP के बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा : 8 श्रद्धालुओं की मौ’त, 45 जख्मी
    ट्रेंडिंग

    UP के बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा : 8 श्रद्धालुओं की मौ’त, 45 जख्मी

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रविवार देर रात करीब 2:15 बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग जख्मी हुए हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह सहित चार थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जख्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

    अस्पतालों में भर्ती और मृतकों की जानकारी

    जख्मियों को कैलाश अस्पताल (29), मुनी सीएचसी (18), और जटिया अस्पताल (10) में भर्ती कराया गया। कैलाश अस्पताल में दो बच्चों सहित छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित किया गया। तीन जख्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर पर हैं। मृतकों में चांदनी (12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6), योगेश (50), और विनोद (45) शामिल हैं।

    हादसे का विवरण

    एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जिले के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव के करीब 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में गोगामेडी मंदिर जा रहे थे। रविवार शाम 6 बजे शुरू हुई उनकी यात्रा रात में घटाल गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से ट्रॉली पलट गई, जिससे कई श्रद्धालु सड़क पर बिखर गए।

    पुलिस की कार्रवाई

    एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटा लिया गया है और कंटेनर को पुलिस हिरासत में लिया गया है। जख्मियों का इलाज जारी है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    मृतकों की सूची :

    1. ईयू बाबू (40, ट्रैक्टर चालक, मिलकिनिया, सोरो, कासगंज)
    2. रामबेटी (65, रफातपुर, सोरो, कासगंज)
    3. चांदनी (12, रफातपुर, सोरो, कासगंज)
    4. धनीराम (40, मिलकिनिया, सोरो, कासगंज)
    5. मोक्षी (40, मिलकिनिया, सोरो, कासगंज)
    6. शिवांश (6, रफातपुर, सोरो, कासगंज)
    7. योगेश (50, रफातपुर, सोरो, कासगंज)
    8. विनोद (45, रफातपुर, सोरो, कासगंज)

    जख्मियों की स्थिति

    जख्मियों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। प्रशासन और पुलिस पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।

    Also Read : झारखंड विस का मॉनसून सत्र : हंगामे की उम्मीद, पक्ष-विपक्ष में होगी तीखी बहस

    Tragic road accident in Bulandshahr Up UP के बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा UP: 8 devotees killed and 45 injured
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विस का मॉनसून सत्र : हंगामे की उम्मीद, पक्ष-विपक्ष में होगी तीखी बहस
    Next Article भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत, निफ्टी 50 प्री-ओपनिंग में 24,950 के करीब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.