Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में मतगणना के दिन बदलेगा ट्रैफिक रूट, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी खास व्यवस्था
    झारखंड

    बोकारो में मतगणना के दिन बदलेगा ट्रैफिक रूट, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी खास व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मतगणना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : चास अनुमंडल क्षेत्र में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना 27 फरवरी को चास स्थित बाजार समिति परिसर के वज्रगृह में की जाएगी। मतगणना के दिन यहां बड़ी संख्या में प्रत्याशी, समर्थक और आम लोग जुटेंगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही खास ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढांडा और ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से मतगणना खत्म होने तक शहर में कई जगहों पर रूट डायवर्ट रहेगा।

    भारी वाहनों के लिए ये रहेंगे वैकल्पिक रास्ते

    अगर आप ट्रक या अन्य भारी वाहन चला रहे हैं तो 27 फरवरी को ये रूट अपनाने होंगे :

    • धनबाद से आकर पुरुलिया या रांची जाने वाले वाहन : तेलगड़िया मोड़ – अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया मार्ग से जाएंगे।
    • पुरुलिया से धनबाद जाने वाले वाहन : मिर्धा चेकपोस्ट – पिण्ड्राजोरा – बरमसिया – चन्दनकियारी – अमलाबाद – तेलगड़िया मार्ग से गुजरेंगे।
    • रांची से धनबाद जाने वाले वाहन : जैनामोड़ – तुपकाडीह – भण्डारीदह – चन्द्रपुरा – टी-मोड़ – लोहपिट्टी मार्ग से जाएंगे।
    • चन्दनकियारी से रांची जाने वाले वाहन : जोधाडीह मोड़ – तेलगड़िया – अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया मार्ग से जाएंगे।
    • तेलगड़िया से रांची जाने वाले वाहन : अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया मार्ग से होकर निकलेंगे।

    छोटे वाहनों के लिए अलग रूट प्लान

    कार, बाइक और अन्य छोटे वाहनों के लिए भी प्रशासन ने अलग से रूट तय किया है :

    • धनबाद से पुरुलिया या रांची जाने वाले : तेलमच्चो पुल – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़ से जाएंगे।
    • पुरुलिया से धनबाद आने वाले : आईटीआई मोड़ – उकरीद मोड़ – नया मोड़ – हवाई अड्डा – सेक्टर-11 – तेलमच्चो मार्ग अपनाएंगे।
    • रांची से धनबाद आने वाले : उकरीद मोड़ – नया मोड़ – हवाई अड्डा – सेक्टर-11 – तेलमच्चो मार्ग से गुजरेंगे।
    • चन्दनकियारी से रांची जाने वाले : जोधाडीह मोड़ – तेलमच्चो पुल – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़ मार्ग से जाएंगे।
    • तेलगड़िया से रांची जाने वाले : तेलगड़िया मोड़ – तेलमच्चो – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़ मार्ग का उपयोग करेंगे।

    NH-32 पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

    सबसे अहम बात ये है कि जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक NH-32 की दोनों लेन जोधाडीह मोड़ के पास पूरी तरह बंद रहेगी। आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक NH-32 की दोनों लेन आईटीआई मोड़ के पास पूरी तरह बंद रहेगी। यानि इस हिस्से से सीधे आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

    Also Read : मतगणना से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, हर संवेदनशील जगह पर कड़ी निगरानी के आईजी भास्कर ने दिये निर्देश

    administrative order Bokaro Chas Chas Market Committee counting of votes Dhanbad Route Jharkhand news Municipal Election 2026 NH-32 Purulia Route Ranchi Route Special Traffic Arrangement traffic diversion Vajragruha एनएच-32 चास चास बाजार समिति झारखंड न्यूज ट्रैफिक डायवर्जन धनबाद रूट नगर पालिका चुनाव 2026 पुरुलिया रूट प्रशासनिक आदेश बोकारो मतगणना रांची रूट वज्रगृह विशेष यातायात व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतगणना से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, हर संवेदनशील जगह पर कड़ी निगरानी के आईजी भास्कर ने दिये निर्देश
    Next Article झारखंड विधानसभा में गूंजा जमीन के अवैध हस्तांतरण का मुद्दा, मंत्री बोले- मंगाई जायेगी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.