Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मतगणना से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, हर संवेदनशील जगह पर कड़ी निगरानी के आईजी भास्कर ने दिये निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    मतगणना से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, हर संवेदनशील जगह पर कड़ी निगरानी के आईजी भास्कर ने दिये निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 26, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना 27 फरवरी को होनी है। इससे एक दिन पहले यानी 26 फरवरी को बोकारो के जोनल आईजी सुनील भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक की। बैठक में मतगणना के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। आईजी सुनील भास्कर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी जिलों में मतगणना केंद्रों के बाहर और वहां तक जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुरुष तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी जवानों को लाठी, हेलमेट और शील्ड जैसे सुरक्षा उपकरणों से लैस रहने का निर्देश दिया गया है।

    क्यूआरटी टीम रहेगी अलर्ट मोड में

    संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में क्यूआरटी यानी क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की जाएगी। इन टीमों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी। दंगा नियंत्रण के सभी उपकरण जैसे स्टन ग्रेनेड, आंसू गैस के गोले और रबर या प्लास्टिक बुलेट उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। टीम के अधिकारियों को आपस में समन्वय के लिए वायरलेस सेट अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया है।

    मतगणना केंद्र में सख्त जांच

    मतगणना केंद्र के अंदर सिर्फ अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रवेश से पहले हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति अंदर किसी तरह की आपत्तिजनक या संवेदनशील वस्तु लेकर न जाए। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्र के आसपास और संभावित विजय जुलूस मार्ग से ईंट, पत्थर, टायर जैसी वस्तुओं को पहले ही हटाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति में उनका दुरुपयोग न हो सके।

    ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

    मतगणना केंद्र तक जाने वाले रास्तों, ड्रॉप गेट और चिन्हित संवेदनशील स्थानों की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह सक्रिय रखने और किसी भी सूचना पर तुरंत वरीय अधिकारियों व राज्य नियंत्रण कक्ष को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।

    विजय जुलूस पर विशेष नजर

    आईजी सुनील भास्कर ने कहा है कि बिना अनुमंडल पदाधिकारी या सक्षम प्राधिकार की अनुमति के कोई भी विजय जुलूस नहीं निकलेगा। जुलूस मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जुलूस में शामिल लोगों के पास किसी तरह का हथियार न हो। जुलूस के दौरान बजने वाले गीतों की पहले से सूची तैयार कर ली जाएगी, ताकि कोई भड़काऊ या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला गीत न बज सके।

    अपराधियों पर निगरानी, शराब के खिलाफ अभियान

    पूर्व में घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई कर बाउंड डाउन करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने को भी कहा गया है।

    सोशल मीडिया पर पैनी नजर

    तकनीकी शाखा और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना को तुरंत रोका जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से पहले ही जारी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में तैनात जवानों को ड्यूटी के संबंध में स्पष्ट ब्रीफिंग देने और आम लोगों से शालीन व्यवहार करने की हिदायत भी दी गई है।

    Also Read : राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का किया भूमि पूजन, राज्यपाल और सीएम रहे मौजूद

    President performs groundbreaking ceremony of Shri Jagannath Spiritual and Cultural Centre in Jamshedpur; Governor and Chief Minister present आईजी मतगणना से पहले अलर्ट मोड में पुलिस हर संवेदनशील जगह पर कड़ी निगरानी का आईजी भास्कर ने दिये निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का किया भूमि पूजन, राज्यपाल और सीएम रहे मौजूद
    Next Article बोकारो में मतगणना के दिन बदलेगा ट्रैफिक रूट, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी खास व्यवस्था

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.