Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»पैरालंपिक खेलों के समापन के साथ टोक्यो की आठ साल की ओलंपिक गाथा का अंत
    खेल-सिनेमा

    पैरालंपिक खेलों के समापन के साथ टोक्यो की आठ साल की ओलंपिक गाथा का अंत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टोक्यो : जापान की राजधानी को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने के लगभग आठ साल बाद टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ. कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के विलंब से आयोजित हुए खेलों का प्रतिकूल परिस्थितियों में सफल आयोजन हुआ. जापान को 2013 में इन खेलों की मेजबानी का अधिकार मिला था.

    पैरालंपिक खेलों का समापन जापान के सम्राट नारुहितो के भाई क्राउन प्रिंस अकिशिनो की उपस्थिति में नेशनल स्टेडियम में रंगों से भरे, सर्कस जैसे समारोह के साथ हुआ. इसके साथ ही 13-दिनों तक चले इन खेलों का शानदार समापन हुआ.

    समापन समारोह का शीर्षक ‘सामंजस्यपूर्ण सुर-ताल’ था और इसमें सक्षम और दिव्यांग दोनों तरह के कलाकार शामिल थे. इन कलाकारों के बीच समापन समारोह में शानदार सामंजस्य देखने को मिला. आयोजकों ने इसके विषय को ‘ पैरालंपिक से प्रेरित दुनिया, जहां भिन्नता भी चमक बिखरती है’ के रूप में वर्णित किया.

    ओलंपिक की तरह, पैरालंपिक खेलों का आयोजन भी टोक्यो में महामारी के कारण लागू आपातकाल की स्थिति के बीच हुआ. यहां भी ओलंपिक की तरह एथलीटों को बार-बार जांच से गुजरना पड़ा और उन्हें बायो-बबल में रहना पडा.

    इस बीच जापान में कोविड-19 के मामले बढ़ते रहे लेकिन देश में लगभग 50 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है.

    टोक्यो आयोजन समिति के अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हम बिना किसी बड़ी समस्या के खेलों के अंत तक पहुंच गए हैं.’ उनकी बात हालांकि राजनीतिक मायनों में सही नहीं है क्योंकि जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने समापन समारोह से दो दिन पहले शुक्रवार को घोषणा की कि वह आगामी चुनाव के बाद अपने पद पर बने नहीं रहेंगे.

    यह समझा जा रहा कोविड-19 महामारी के बीच खेलों के आयोजन के कारण जापान की जनता उनकी सरकार की लोकप्रियता कम हुई है. इन पैरालंपिक खेलों में रिकार्ड 4,405 खिलाड़ियों ने भाग लिया और रिकॉर्ड संख्या में देशों ने पदक जीते. इसमें अफगानिस्तान के दो एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करते हुए भी देखा गया. वे देश पर तालिबान के कब्जे के बाद किसी तरह यहां पहुंचने में सफल रहे.

    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक अध्ययन से पता चला कि यह अब तक के सबसे खर्चीला खेल आयोजन था. महामारी के कारण जापान को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा. स्टेडियम में दर्शक नहीं थे. विदेशों से आने वाले प्रशंसकों पर प्रतिबंध के कारण देश को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा, भीड़ ने किया रोड जाम
    Next Article झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष मुद्दा: सड़क पर भाजपा, सीएम-स्पीकर का फूंका पुतला, एसेंबली में हनुमान मंदिर और सरना भवन बनाने की मांग

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.