Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास, आंसू गैस व लाठी चार्ज की मिली ट्रेनिंग
    जमशेदपुर

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास, आंसू गैस व लाठी चार्ज की मिली ट्रेनिंग

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: भीड़ से निबटने के लिए शहर के पुलिस पदाधिकारी कितने ट्रेंड हैं यह सोमवार को गोलमुरी पुलिस लाइन में देखने को मिला. मौका था रामनवमी के दौरान भीड़ से निबटने के पूर्वाभ्यास का. एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत की मौजूदगी में पुलिस पदाधिकारियों के आंसू गैस के गोले फेंकने में पसीने छूट गये. भीड़ नियंत्रण में पुलिस किस तरह संयम बरते, कब लाठी चार्ज, आंसू गैस तथा पानी का फव्वारा छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया जाये, मार्च पास्ट के दौरान पुलिसकर्मियों का ध्यान कहां-कहां रहे, इसका पूर्वाभ्यास कराया गया.

    पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में गोलमुरी पुलिस लाइन में जवानों ने करीब दो घंटे तक उग्र भीड़ को कंट्रोल करने का पूर्वाभ्यास किया. इस दौरान एक तरफ से पुलिस के जवान पब्लिक बनकर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी तरफ पुलिस पदाधिकारी उन्हें नियंत्रित कर रहे थे. पूर्वाभ्यास के दौरान उभर कर आयी खामियों को एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत देखा और पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का मार्गदर्शन किया. इस दौरान पुलिस लाइन के इक्यूपमेंट्स की जांच भी हुई. पूर्वाभ्यास में सभी जिला पुलिस बल, जैप 6 और क्यूआरटी की टीम मौजूद रही.

    पूर्वाभ्यास में बताया गया कि हिंसा या भीड़ के अनियंत्रित होने पर पुलिस फोर्स को घटनास्थल पर पहुंच कर किस तरह से पब्लिक मूवमेंट को नियंत्रित करना चाहिए. पब्लिक के साथ उनका बरताव कैसा हो? पुलिस एरिया को कैसे बैरिकेडिंग करेगी? भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस व लाठी चार्ज करना है तो किस दिशा में आंसू गैस छोड़ा जाये? इसका प्रशिक्षण दिया गया. इसी तरह भीड़ नियंत्रित करने के लिए पानी का फव्वारा कैसे छोड़ना है, इसका दृश्य भी दिखाया गया.

    ये भी पढ़ें: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, सुरक्षाबलों ने डेटोनेटर, अमोनियम नाइट्रेट व गन पाउडर किया बरामद

     

    Johar Live आज की खबर एसएसपी किशोर कौशल करंट न्यूज गोलमुरी पुलिस जमशेदपुर जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामनवमी लेटेस्ट न्यूज सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के झूठ, फरेब, धोखाधड़ी का पर्दाफाश जनता के सामने किया जाएगा – कांग्रेस
    Next Article भ्रष्ट नेताओं को बीजेपी में शामिल कर मोदी वाशिंग मशीन में किया जा रहा बेदाग: कैलाश

    Related Posts

    झारखंड

    डीसी की रिपोर्ट की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे जवाब : HC

    June 16, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के सिदू तालाब में डूबने से अधेड़ की मौ’त, घंटों बाद मिला शव

    June 16, 2025
    झारखंड

    चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक छात्र का मिला श’व

    June 16, 2025
    Latest Posts

    डीसी की रिपोर्ट की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे जवाब : HC

    June 16, 2025

    जमशेदपुर के सिदू तालाब में डूबने से अधेड़ की मौ’त, घंटों बाद मिला शव

    June 16, 2025

    चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक छात्र का मिला श’व

    June 16, 2025

    गंगा के किनारे बालू-गोबर खाकर और गंगाजल से प्रायश्चित करें : गिरिराज सिंह

    June 16, 2025

    दोस्त के घर जा रहे शख्स को हाथी ने कुचला, फिर…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.