Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 1:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीस हजारी कोर्ट मामला : निचली अदालतों में आज से फिर ठप होगा काम, बेनतीजा रही एलजी संग वकीलों की बैठक
    जोहार ब्रेकिंग

    तीस हजारी कोर्ट मामला : निचली अदालतों में आज से फिर ठप होगा काम, बेनतीजा रही एलजी संग वकीलों की बैठक

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को वकीलों और पुलिसवालों के बीच बवाल ने फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को दिल्ली बार के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक में समस्या का कोई हल निकला। इसके बाद जिला अदालतों की कॉर्डिनेशन कमेटी ने सभी निचली अदालतों में हड़ताल की घोषणा कर दी।
    कमेटी महासचिव धीर सिंह कसाना ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे बार काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली बार काउंसिल और कॉर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की। बैठक में डीसीपी मोनिका भारद्वाज समेत 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। करीब 70 मिनट चली बैठक में वकील पर गोली चलाने के आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई उचित समाधान नहीं निकला। इसके बाद कॉर्डिनेशन कमेटी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के बीते शुक्रवार को हड़ताल स्थगित करने संबंधी निर्देश को किनारे कर दिया।

    धीर सिंह कसाना ने कहा कि पुलिस अधिकारी आरोपी कर्मियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं तो वकील भी न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। कमेटी ने सभी निचली अदालतों की बार एसोसिएशन को तत्काल प्रभाव से हड़ताल जारी रखने के निर्देश दिएं। अब सोमवार से रोहिणी, कड़कड़डूमा, द्वारका, पटियाला हाउस, साकेत और तीस हजारी अदालतों में वकील हड़ताल पर रहेंगे।

    इससे पूर्व, तीस हजारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनसी गुप्ता ने रविवार को कहा कि वकील पर गोली चलाने के आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस का कोई उचित जवाब नहीं मिला है। इससे वकील परेशान हैं। इसलिए उनके पास हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि गत 2 नवंबर को अदालत परिसर में कैदी लॉकअप के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी। इसी दौरान एक वकील को गोली लगने के बाद वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच बड़ा बवाल पैदा हो गया था।

    इस घटना में गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने 4 नवंबर से हड़ताल शुरू की थी, जो शुक्रवार तक चली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम देकर हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की थी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्व मनोरथ प्रदाता: कार्तिक पूर्णिमा, जानें, पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त
    Next Article बुलबुल : पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने वाला तूफान कमजोर पड़ा, लाखों लोग प्रभावित

    Related Posts

    देश

    राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उज्जवल निकम की पहली प्रतिक्रिया, देखें VIDEO

    July 13, 2025
    देश

    अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन बसों की टक्कर, 10 से अधिक लोग घायल

    July 13, 2025
    देश

    एयर इंडिया हादसा: चिप की खराबी हो सकती है कारण, पूर्व पायलट ने उठाए तकनीकी सवाल

    July 13, 2025
    Latest Posts

    देवघर श्रावणी मेला 2025 में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

    July 13, 2025

    राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उज्जवल निकम की पहली प्रतिक्रिया, देखें VIDEO

    July 13, 2025

    अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन बसों की टक्कर, 10 से अधिक लोग घायल

    July 13, 2025

    बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, यात्रा होगी और सुविधाजनक

    July 13, 2025

    सावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.