Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने कर ली खुदकुशी, पुलिस ने आरोपी हसन खां को दबोचा
    क्राइम

    छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने कर ली खुदकुशी, पुलिस ने आरोपी हसन खां को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद दुखद खबर है, जहां छेड़छाड़ से आहत होकर एक किशोरी ने जहर खाकर अपनी जान गंवा दी. मामले में इज्जतनगर थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी हसन खां को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में मृतका किशोरी के मामा की तहरीर पर थाना इज्जत नगर में हसन खां, मुन्नी और भाई कादिर, सोनू व गोलू खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

    क्या है मामला

    करमपुर चौधरी निवासी विक्टिम परिवार के संबंध ने बताया उनके बहनोई परिवार के साथ इसी गांव में रहते हैं, जहां गांव का हसन खां उनकी 17 वर्षीया भांजी को आए दिन परेशान करता था. रास्ते में रोककर बात करने का दबाव बनाता था. इसको लेकर शुक्रवार को उनके बहनोई अपनी बेटी के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे. वहां पर हसन खां ने उनके साथ अभद्रता की. इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और यूपी 112 को फोन किया. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को चौकी ले गई.

    आरोपी के परिजनों ने घर आकर धमकाया था

    किशोरी के मामा का कहना है कि पुलिस के जाने के बाद हसन खान की मां मुन्नी और भाई कादिर, सोनू व गोलू खां उनके बहनोई के घर पहुंच गए. आरोपी ने उनकी भांजी से कहा कि इतनी बदनामी हो गई है तो जहर खाकर मर क्यों नहीं जाती. मुन्नी ने उसे जहर देने की भी बात कही. इसके बाद उनकी भांजी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. मामले की जानकारी होने पर किशोरी के पिता और मामा घर पहुंचे. वे लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

    क्या कहती है पुलिस

    एसपी सिटी, मानुष पारीक ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किशोरी के परिजन की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में आत्महत्या को उकसाने में आरोपी के परिवार पर भी गाज गिर सकती है.

    Also Read: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में भयानक आग, काले धुएं के गुबार से ढक गया आसमान

    Bareilly brother-in-law Golu Khan Hasan Khan Izzatnagar police station Karampur Chaudhary Molestation Munni police post Qadir Sonu suicide by consuming poison teenager commits suicide Uttar Pradesh इज्जतनगर थाना उत्तर प्रदेश करमपुर चौधरी कादिर किशोरी ने की खुदकुशी गोलू खां चौकी छेड़छाड़ जहर खाकर खुदकुशी बरेली बहनोई मुन्नी सोनू हसन खां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में खुली फर्जी बैंक शाखा, ग्रामीणों के साथ हुई ठगी
    Next Article संताल परगना कबड्डी टीम ने 13वीं बार स्वर्ण पदक जीता, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.