Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में भयानक आग, काले धुएं के गुबार से ढक गया आसमान
    देश

    टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में भयानक आग, काले धुएं के गुबार से ढक गया आसमान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में आज सुबह एक भयानक आग लग गई. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन प्लांट से काले धुएं के गुब्बार निकलते हुए देखे गए. राहत और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं.

    आग लगने की जानकारी
    सुबह करीब साढ़े पांच बजे नागमंगलम के पास उद्दानपल्ली स्थित मोबाइल फोन एक्सेसरीज पेंटिंग यूनिट में आग लगी. घटना के समय पहली शिफ्ट में करीब 1500 कर्मचारी ड्यूटी पर थे. आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत पैदा हो गई. सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के लिए सात दमकल वाहनों को तैनात किया गया है. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

    कंपनी का बयान
    टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे प्लांट में आग लगने की यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. हमारे आपातकालीन प्रोटोकॉल ने सुनिश्चित किया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे.”

    100 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी तैनात
    वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सांस संबंधी समस्‍या से पीड़‍ित तीन कर्मचारियों को प्राइवेट अस्‍पताल ले जाया गया है. अब उनकी हालत सही बताई जा रही है. 100 से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों की एक टोली को यहां तैनात किया गया है और सभी कर्मचारियों को कंपनी परिसर खाली करने का आदेश दिया गया है. iPhone के लिए कई एक्‍सेसरीज के उत्‍पादन में लगी इस कंपनी के कर्मचारियों की संख्‍या 4500 है. यह कंपनी 500 एकड़ में फैली हुई है

     

     

    आग कर्मचारी कारण काला धुआं कृष्णागिरी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट तमिलनाडु फायर ब्रिगेड मौके पर राहत कार्य होसुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUNGA : पाकिस्तान को फिर महंगा पड़ा कश्मीर राग, भारतीय राजनयिक ने दिया करारा जवाब
    Next Article बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे को बचाने कोर्ट में उतरी वकीलों की “फौज”, राज कुंद्रा प्रोडक्शन हाउस से कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.