Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»संताल परगना कबड्डी टीम ने 13वीं बार स्वर्ण पदक जीता, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
    खेल-सिनेमा

    संताल परगना कबड्डी टीम ने 13वीं बार स्वर्ण पदक जीता, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: रांची के खेलगांव में 16 वीं झारखंड राज्य पुलिस प्रतियोगिता-2024 में संताल परगना की कब्बडी टीम ने लगातार 13 वें साल स्वर्ण पदक जीत कर प्रमंडल को गौरवान्वित किया है. प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार चंदन, अशरफुल अली खान, मोनू, रमन सिंह, राकेश, रंजीत, सौरभ कुमार, चंदन ठाकुर, अवध कुमार, शेष नाथ पासवान ने अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक दिलाया. टीम के कोच के रूप में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलमणि पासवान ने अहम भूमिका निभाई, जो पांच साल से टीम के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. टीम की सफलता पर चित्रावली में आयोजित सादे समारोह में देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह देवघर जिला कब्बडी संघ के अध्यक्ष समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने खिलाड़ियों को शाल और बुके देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है. टीम के सभी खिलाड़ी देवघर से ही है. जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना मेरा एक मात्र उद्देश्य है. इसलिए खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है. निजी तौर पर भी कई खिलाड़ियों की मदद की गई है. खेल और खिलाड़ियों को आने वाले हर दिक्कत का समाधान किया जाएगा. मेरा प्रयास है कि खिलाड़ियों को एक बेहतर माहौल देवघर में मिले, ताकि वे राज्य, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके. डॉ. खवाड़े ने कहा कि तीसरा कबड्डी प्रीमियर लीग भी जल्द होगा. उल्लेखनीय है कि 16 वीं झारखंड राज्य पुलिस प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी, जिसमें झारखंड के सभी प्रमंडल के 8 जोन के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इसमें संताल परगना की टीम ने लगातार 13 वें साल स्वर्ण पदक जीता. सम्मान समारोह में ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राकेश पांडेय, आलोक कुमार, आशुतोष कुमार उर्फ जिम्मी, प्रकाश भारद्वाज मौजूद थे. यह जानकारी ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने दी.

    16वीं झारखंड राज्य पुलिस प्रतियोगिता-2024 अवध कुमार अशरफुल अली खान कबड्डी टीम खिलाड़ी खेलगांव गर्व चंदन ठाकुर चित्रावली डॉ. सुनील खवाड़े देवघर जिला ओलंपिक संघ नीलमणि पासवान पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमंडल प्रशिक्षण मोनू रंजीत रमन सिंह राकेश रांची राहुल कुमार चंदन शेष नाथ पासवान संताल परगना सम्मान सौरभ कुमार स्वर्ण पदक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने कर ली खुदकुशी, पुलिस ने आरोपी हसन खां को दबोचा
    Next Article कुएं पर रखा था मोबाइल, पानी में युवक, अस्पताल ले जाने पर मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.